शिंदे की सर्जरी, एक-दो दिन में मिलेगी छुट्टी
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की रविवार को यहां के एक अस्पताल में फेफड़े की बीमारी के लिए सर्जरी हुई।
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की रविवार को यहां के एक अस्पताल में फेफड़े की बीमारी के लिए सर्जरी हुई।
उनके निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय कांग्रेस नेता को कल रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से पता नहीं चला है लेकिन सूत्रों ने कहा कि उन्हें एक-दो दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।
शिंदे को कल सांस लेने में अचानक परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने एक विशेष कक्ष में रखा गया है। शिंदे के इलाज के मद्देनजर अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि कल गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कल ही उन्होंने एक इफ्तार पार्टी में भी शिरकत की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर