शर्लिन ने प्लेब्वॉय के मालिक के साथ बिताई थी रात?
नई दिल्ली। कहा जाता है कि पुरुषों की नंबर-वन मैगजीन 'प्लेब्वॉय' की कवर गर्ल बनने के लिए मॉडल्स को अपना काफी कुछ दांव पर लगाना पड़ता है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि इन दिनों बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल्स को लीड कर रहीं शर्लिन चोपड़ा ने इतनी बड़ी डील हासिल करने के लिए अपना क्या दांव पर लगाया है। लोग कहते हैं कि
नई दिल्ली। कहा जाता है कि पुरुषों की नंबर-वन मैगजीन 'प्लेब्वॉय' की कवर गर्ल बनने के लिए मॉडल्स को अपना काफी कुछ दांव पर लगाना पड़ता है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि इन दिनों बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल्स को लीड कर रहीं शर्लिन चोपड़ा ने इतनी बड़ी डील हासिल करने के लिए अपना क्या दांव पर लगाया है।
लोग कहते हैं कि प्लेब्वॉय की मॉडलों को ह्यूज हेफनर के साथ कम से कम एक रात बितानी पड़ती है, तब कहीं जाकर यह डील साइन हो पाती है। शर्लिन पहली इंडियन गर्ल हैं जिन्होंने इस बोल्ड मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया है। बॉलीवुड में अपने पैर जमाने में असफल रहीं शर्लिन ने इस पत्रिका के लिए अपने सारे कपड़े उतारकर सबको चौंका दिया है। इसलिए आजकल फेसबुक हो या ट्विटर या फिर गूगल ट्रैंड्स सब पर शर्लिन ही छाई हुई हैं।
कुछ लोग शर्लिन को मिली इस बड़ी कामयाबी पर सवाल उठा रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने जरूर यह जैकपॉट डील हासिल करने के लिए कोई न कोई इनडीसेंट डील की है। ऐसा कहने के पीछे पॉर्न मुगल और प्लेब्वॉय मैगजीन के मालिक 86 वर्षीय ह्यूज हेफनर की इमेज भी है। लोग शर्लिन से पूछ रहे हैं कि कहीं उन्होंने भी तो प्लेबॉय का जैकपॉट हासिल करने के लिए ऐसी डील नहीं की?
मगर शर्लिन ने इससे साफ इन्कार करते हुए कहा कि मैं मिस्टर हेफनर के साथ नहीं सोई हूं और न ही प्लेब्वॉय मेंशन में किसी भी व्यक्ति ने कभी मुझे कोई इनडीसेंट प्रपोजल दिया। मुझे अपनी नेकेड स्किन से प्यार है और उसे इसी तरह शो करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं कंफर्टेबल हूं।
गौरतलब है कि शर्लिन प्लेब्वॉय शूट के लिए दो हफ्ते लॉस एंजिलिस में बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही मुंबई लौटी हैं। मैगजीन का यह इश्यू दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।
शर्लिन अपने इस काम को भारत रत्न मिलने के काबिल मानती हैं। शर्लिन ने ट्वीट किया, मुझे भारत रत्न मिलना चाहिए। भारत का सबसे बड़ा सम्मान जो देश को सबसे बड़ी सेवा देने के लिए दिया जाता है। सीरियसली! वह यह भी कह रही हैं कि उनके पिता उन पर गर्व करेंगे। शर्लिन का कहना है कि जब उनके फैंस यह मैगजीन देखेंगे तो वह सिर्फ यही कहेंगे- वाउ। वैसे क्या यह बॉलीवुड में काम हासिल करने की शर्लिन की कोई नई चाल तो नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर