विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘धुरंधर’ के मुरीद हुए शशि थरूर, जमकर की फिल्म तारीफ की

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:03 PM (IST)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म 'धुरंधर' की कहानी, पटकथा और निर्देशन की जमकर तारीफ की है, इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बताया।

‘धुरंधर’ के मुरीद हुए शशि थरूर।

‘धुरंधर’ के मुरीद हुए शशि थरूर।

HighLights

  1. शशि थरूर ने 'धुरंधर' फिल्म की कहानी, पटकथा की प्रशंसा की।

  2. फिल्म के दूसरे भाग को पहले से अधिक मनोरंजक बताया।

  3. अत्यधिक हिंसा और पाकिस्तानी प्रतिक्रिया पर जताई चिंता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर फिल्म ‘धुरंधर’ के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, पटकथा और अप्रत्याशित मोड़ों की जमकर तारीफ की। थरूर के मुताबिक, फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग से अधिक मनोरंजक है। उन्होंने शानदार सेट, डिजाइन और निर्देशन की सराहना करते हुए फिल्म से जुड़े सभी पक्षों को ए प्लस अंक दिए।

थरूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए छह मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में फिल्म के दोनों भागों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लगभग आठ घंटे के इस सिनेमाई अनुभव के बाद दर्शकों को एक बड़ी फिल्म देखने का एहसास होता है। हालांकि, उन्होंने फिल्म में दिखाई गई हिंसा और खून-खराबे को जरूरत से ज्यादा बताया।

पाकिस्तानी दर्शक फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे- थरूर

थरूर ने यह आशंका भी जताई कि फिल्म में कुछ बातें भारत और पाकिस्तान के बीच अनावश्यक तनाव बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी दर्शक फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

उन्होंने कलाकारों के अभिनय और फिल्म की प्रस्तुति की प्रशंसा की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)