Shakti Sharma बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल, वायुसेना में नारी शक्ति का कीर्तिमान रचने वाली शक्ति शर्मा की कहानी
Shakti Sharma भारतीय सशस्त्र बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक पाने वाली पहली गैर-चिकित्सा शाखा की महिला अधिकारी बन गई हैं।
-1788283595747_m.webp)
Shakti Sharma बनीं पहली गैर-चिकित्सा महिला एयर वाइस मार्शल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की अधिकारी एयर वाइस मार्शल (Air Vice Marshal) शक्ति शर्मा (Shakti Sharma) ने मंगलवार को इतिहास रचा। वह देश के सशस्त्र बलों यानी थल सेना, नौ सेना और वायु सेना में एयर वाइस मार्शल या उसके समकक्ष पद (टू-स्टार रैंक) पाने वाली नान मेडिकल ब्रांच से पहली महिला अधिकारी बन गईं।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक सितंबर को एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (एजुकेशन) की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वह एयर कोमोडोर के पद पर कार्यरत थीं।
शक्ति शर्मा बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल
रक्षा अधिकारी के अनुसार, शक्ति शर्मा ने 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।
अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर्स, फील्ड स्टेशनों, कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में विभिन्न पदों पर काम किया है। उन्होंने सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल के तौर पर भी काम किया।
महिला अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत
शर्मा की ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की यात्रा में एक नए अध्याय का प्रतीक है। तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के साथ वह पीढ़ियों को "गौरव के साथ आकाश को छूने" के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थागत पहलों का नेतृत्व किया, जिसमें इंडियर एयर फोर्स चेयर आफ एक्सीलेंस की स्थापना भी शामिल है, जो आइआइटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में अकादमिक और रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई।
