शाहरुख और आमिर, आजम के साथ मिलकर देश की छवि कर रहे खराब: साध्वी प्राची
विहिप की राष्ट्रीय नेता, दुर्गा वाहिनी की संस्थापक और विचारक साध्वी डॉ. प्राची ने कहा है कि आमिर और शाहरुख उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के साथ मिलकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सभी देश में असहिष्णुता के होने
जमशेदपुर। विहिप की राष्ट्रीय नेता, दुर्गा वाहिनी की संस्थापक और विचारक साध्वी डॉ. प्राची ने कहा है कि आमिर और शाहरुख उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के साथ मिलकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सभी देश में असहिष्णुता के होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ देशद्रोही अपने अवार्ड लौटाकर देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही काम असहिष्णुता पर बयान देकर शाहररुख और आमिर भी कर रहे हैं। उन्होंने यह बातें एक प्रेस कांफ्रेंस केे दौरान कहीं।
अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हम अयोध्या में राम लला का मंदिर बनाकर ही रहेंगे। इस पर विवाद करने वालों से जानना चाहा कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?
निजी कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आई साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए और सभी राज्यों की सरकारों को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद भारत सरकार पर इसके लिए लगातार दबाव बना रही है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे। गाय हमारी माता है और गाय की हत्या देश के किसी भी कोने में हो, हम ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पढ़े : भारतीय संस्कृति में रहें वर्ना देश छोड़ दें : साध्वी प्राची