विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में कन्या भोज के लिए बुलाई गईं सात बच्चियों से मारपीट, कपड़े उतरवाने का आरोप

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:57 PM (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में नवरात्रि के आखिरी ...और पढ़ें

इंदौर में कन्या भोज के लिए बुलाई गईं सात बच्चियों से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)

इंदौर में कन्या भोज के लिए बुलाई गईं सात बच्चियों से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1.  टीचर पर बच्चियों के कपड़े उतरवाकर मारने का आरोप लगा है

  2. पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या भोज के दौरान एक सरकारी टीचर पर बच्चियों को पीटने का आरोप लगा है।

बच्चियों के परिजनों का आरोप है कि सरकारी रिटायर टीचर ने पहले खुद बच्चियों को भोज के लिए बुलाया था। टीचर पर बच्चियों को कपड़े उतरवाकर मारने और करीब 4 घंटे कमरे में बंद रखने का भी आरोप लगाया गया है।

बच्चियों के मुताबिक, वे कन्या भोज के लिए इलाके में गई थीं। तभी टीचर अनीता मोहता उन्हें अपने घर बुला ले गईं। उन्होंने गिफ्ट और पैसे देने का लालच दिया। घर पहुंचने के बाद महिला ने कहा कि यहां पैसे रखे थे, तुम लोगों ने चुराए होंगे।

इसके बाद उन्होंने बच्चियों को कमरे में बंद कर दिया और थप्पड़ मारने लगीं। बच्चियों का कहना है कि उन्होंने कपड़े भी उतरवाए और मारपीट जारी रखी। वे मिन्नतें करती रहीं कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की, लेकिन महिला नहीं मानी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। वे बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमआईजी थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला नया बसेरा इलाके में करीब 10 साल तक सरकारी स्कूल में पढ़ा चुकी हैं, जहां ये बच्चियां रहती हैं।