झारखंड में पुल निर्माण कंपनी के सात कर्मी अगवा
झारखंड के देवघर जिले में रविवार रात नक्सलियों ने पुल निर्माण कंपनी के साइट पर धावा बोल सात कर्मियों को अगवा कर लिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने फरमान जारी किया कि कंपनी दस फीसद लेवी दे नहीं तो सातों कर्मियों की हत्या कर दी जाएगी। साइट से जाते समय नक्सलियों ने अन्य कर्मियों को एक कमरे में बंद
देवघर, जागरण संवाददाता। झारखंड के देवघर जिले में रविवार रात नक्सलियों ने पुल निर्माण कंपनी के साइट पर धावा बोल सात कर्मियों को अगवा कर लिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने फरमान जारी किया कि कंपनी दस फीसद लेवी दे नहीं तो सातों कर्मियों की हत्या कर दी जाएगी। साइट से जाते समय नक्सलियों ने अन्य कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और एक मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये नकद व 12 मोबाइल भी ले गए।
पढ़ें: झारखंड :नक्सलियों ने वाहन फूंका
जसीडीह थाना क्षेत्र के बिहार से सटे बुढ़निया घाट पर पुल निर्माण कर रही कंपनी केके कंस्ट्रक्शन के साइट पर हुई यह वारदात जिले में इस तरह की पहली घटना है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि अगवा किए गए कर्मियों को सुरक्षित वापस लाना पुलिस की प्राथमिकता है। सर्च ऑपरेशन में बिहार पुलिस की भी मदद ली जा रही है। बताया जाता है कि रविवार रात करीब 9:30 बजे दर्जनभर नक्सली साइट पर पहुंचे। वहां मौजूद करीब 25 कर्मियों को उन्होंने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इनमें से सात को अगवा कर पैदल ही निकल गए। सूचना पर रात करीब दो बजे पुलिस मौके पर पहुंची। अगवा किए गए कर्मियों में से एक बुढ़नियां गांव निवासी राजेश यादव के घर फोन पर बताया गया कि सभी नरगंजो के जंगल में सुरक्षित हैं।
उग्रवादियों ने अभियंता को अगवा किया
बोंगईगांव : पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के उग्रवादियों ने असम के चिरांग जिले से अगवा कर लिया। रविवार रात खैराबरी से काम कर लौटते समय अभियंता आंगन राव को अगवा कर लिया गया। पुलिस उनकी तलाश के लिए अभियान चला रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर