विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए अलग-अलग दाम

By Manish PandeyEdited By:
Published: Wed, 21 Apr 2021 01:21 PM (IST)

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राइवेट ...और पढ़ें

प्राइवेट अस्पतालों को कोविशिल्ड वैक्सीन 600 रुपये में मिलेगी।
प्राइवेट अस्पतालों को कोविशिल्ड वैक्सीन 600 रुपये में मिलेगी।

नई दिल्ली, एएनआइ। कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों के लिए दाम अलग-अलग रखा गया है। प्राइवेट अस्पतालों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन 600 रुपये में मिलेगी, जबकि सरकारी अस्पतालों को इसकी एक डोज के लिए 400 रुपये चुकाने होंगे। वर्तमान में भारत सरकार ही देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है।

दिल्ली-NCR में ऑक्सीजन की इमरजेंसी, नोएडा में पांच मिनट बिना ऑक्सीजन छटपटाते रहे मरीज, फरीदाबाद में ब्लैक

 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद हम कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर रहे हैं। राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज की कीमत 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज की कीमत 600 रुपये होगी।

Oxygen Shortage in Delhi: दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन संकट के बीच केजरीवाल ने दी राहत भरी खबर, मोदी सरकार का जताया आभार

 

इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने यह भी दावा किया है कि विदेशों में बिकने वाली कोरोना वैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड कापी सस्ती है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक अमेरिकी वैक्सीन की कीमत 1500 रुपये प्रति डोज है, जबकि रूसी औऱ चीनी वैक्सीन की कीमत 750-750 रुपये प्रति डोज है।

Oxygen Crisis in Delhi: सांसों की संकट पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- किसी भी कीमत पर अस्पतालों को उपलब्ध कराएं आक्सीजन