Move to Jagran APP

नहीं रहे अंदमान निकोबार के पूर्व उपराज्‍यपाल राम कापसे

अंदमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्व उपराज्‍यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रामचंद्र राम कापसे का मंगलवार को कल्‍याण के उनके आवास में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। कापसे काफी समय से बीमार थे। परिजनों के मुताबिक उन्‍होंने सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2015 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 12:47 PM (IST)
नहीं रहे अंदमान निकोबार के पूर्व उपराज्‍यपाल राम कापसे

मुंबई। अंदमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्व उपराज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र राम कापसे का मंगलवार को कल्याण के उनके आवास में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। कापसे काफी समय से बीमार थे। परिजनों के मुताबिक उन्होंने सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। भाजपा के प्रवक्ता माधव भंडारी ने इसकी जानकारी देते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

loksabha election banner

1 दिसंबर 1933 में जन्में कापसे 2004 से 2006 तक अंदमान निकाेबार के उपराज्यपाल रहे थे। इसके अलावा वह 9 वीं और 10वीं लोकसभा के लिए भी ठाणे से निर्वाचित हुए थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। वह भाजपा के महाराष्ट्र में वरिष्ठ नेता थे।

पढेंं: अंदमान में हो सकता है दूसरा कारगिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.