Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व में क्या मंत्री, क्या संतरी, देखें वोटिंग के दौरान नेताओं और नागरिकों का अंदाज

धीरे-धीरे तपिश भी बढ़ती जा रही है लेकिन किसी के उत्‍साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्‍या में लोग सुबह से ही लाइन में खड़े नजर आए।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 03:43 PM (IST)
लोकतंत्र के पर्व में क्या मंत्री, क्या संतरी, देखें वोटिंग के दौरान नेताओं और नागरिकों का अंदाज
लोकतंत्र के पर्व में क्या मंत्री, क्या संतरी, देखें वोटिंग के दौरान नेताओं और नागरिकों का अंदाज

नई दिल्‍ली, जागरण स्‍पेशल। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल से भाजपा उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रीयो की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। बुजुर्ग हो या युवा,सभी जोश से लबरेज दिख रहे है। धीरे-धीरे तपिश भी बढ़ती जा रही है, लेकिन किसी के उत्‍साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्‍या में लोग सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए।

loksabha election banner

कानपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने व मतदान के बाद बूथ से बाहर आए वोटर।

 मतदान के लिए महिलाओं के साथ कतार में खड़ीं कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार।

उन्नाव में वोट डालने के बाद भाजपा के प्रत्याशी साक्षी महाराज।

झारखंड के पलामू में संगीन के साये में वोटिंग।

वोट डालने अंगुली में निशान दिखाते कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल।

कानपुर पब्लिक स्कूल में वोट देकर बाहर कानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के मंत्री सत्यदेव पचौरी, साथ में पत्नी रमा पचौरी और बहु रेखा पचौरी।

कानपुर : वोट डालने के बाद उप्र के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व उनकी पत्नी।

फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए बूथों के सामने कतार में खड़े मतदाता।

पद्मश्री अशोक भगत झारखंड के लोहरदगा में बिशुनपुर बूथ पर मतदान करने के बाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.