देश में कोरोना की दूसरी लहर थमी, नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वाले अधिक, कोरोना से 2897 लोगों की मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार 20वें दिन भी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में देश में जहां 1.33 लाख नए मामले सामने आए वहीं इस दौरान 211750 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए।
नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में कोरोना की दूसरी लहर के लगातार मंद पड़ने के साथ नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार 20वें दिन भी अधिक रही। रात साढ़े 12 तक मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में जहां 1.33 लाख नए मामले सामने आए वहीं इस दौरान 2,11,750 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए। इस तरह ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से लगभग 78 हजार अधिक रही। अब तक 2.63 करोड़ लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं।
पाजिटिविटी दर घटकर 6.57 फीसद हुई
उधर सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार इस दौरान पाजिटिविटी दर घटकर 6.57 फीसद हो गई है। खास बात यह है कि पिछले नौ दिन से यह 10 फीसद से कम बनी हुई है। इस तरह साप्ताहिक पाजिटिविटी दर भी घटकर 8.21 फीसद हो गई है।
कोरोना से 2897 लोगों की मौत
कोरोना से जिन 2,897 और लोगों ने दम तोड़ा उनमें 553 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा तमिलनाडु से 483, कर्नाटक से 463, केरल से 213, उप्र से 115 बंगाल से 135 और आंध्र प्रदेश से 98 लोगों ने जान गंवा दी।
कोरोना एक नजर में
रात 12.30 बजे के आंकड़े
नए मामले 1,33,953
कुल मामले 2,84,40,988
मौतें 2,897
कुल मौतें 3,38,013
सक्रिय मामले 17,08,716
ठीक हुए मामले 2,11,750
कुल ठीक हुए 2,63,82,897
सुबह आठ बजे तक के आंकड़े
ठीक होने दर 92.48 फीसद
मृत्यु दर 1.18 फीसद
जांचें हुईं (मंगल) 20,19,773
कुल जांचें 35,00,57,330
ज्यादा नए केस वाले राज्य :
राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)
तमिलनाडु 25,317 21.48
केरल 19,661 25.66
कर्नाटक 16,387 26.35
महाराष्ट्र 15,169 57.76
आंध्र प्रदेश 12,768 17.17
बंगाल 8,923 13.94
ओडिशा 8,399 7.82
असम 4,178 4.20
पंजाब 2,214 5.71
जम्मू-कश्मीर 1,718 2.94
छत्तीसगढ़ 1,792 9.75
गुजरात 1,333 8.12
हरियाणा 1,171 7.59
उत्तर प्रदेश 1,283 16.93
बिहार 1,158 7.09
मध्य प्रदेश 991 7.82
राजस्थान 1,276 9.42
उत्तराखंड 1,003 3.31
हिमाचल प्रदेश 891 1.92