कमजोर पड़ने लगी कोरोना की दूसरी लहर, संक्रमण दर घटकर 10 फीसद से नीचे, नए मामले 1.52 लाख, 3000 से ज्यादा मौत
लगातार नए मामले कम हो रहे हैं और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 152644 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक संक्रमण दर पिछले छह दिनों से 10 फीसद से नीचे बनी हुई है और साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसद से नीचे आ गई है।
जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से कमजोर पड़ने लगी है। लगातार नए मामले कम हो रहे हैं और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,52,644 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक संक्रमण दर पिछले छह दिनों से 10 फीसद से नीचे बनी हुई है और साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसद से नीचे आ गई है। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है और यह अभी भी तीन हजार से ज्यादा बनी हुई है।
सक्रिय मामले 20,23,143
राज्यों और केंद्र शासित राज्यों से रविवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले 20,23,143 रह गए हैं। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है।
महाराष्ट्र में कम नहीं हो रही मृतकों की संख्या
कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में हुई 3,110 मौतों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 814 मौतें शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 493, कर्नाटक में 381, केरल में 186, बंगाल में 142, उत्तर प्रदेश में 138, पंजाब में 127, आंध्र प्रदेश में 94 और दिल्ली में 78 और लोगों की जान गई है।
कोरोना एक नजर में
रात 12 बजे तक के आंकड़े
नए मामले 1,52,644
मौतें 3,110
स्वस्थ 2,35,844
कुल मामले 2,80,46,254
कुल मौतें 3,29,108
कुल स्वस्थ 2,56,82,805
सक्रिय मामले 20,23,143
सक्रिय मामलों में कमी 87,191
सुबह आठ बजे तक के आंकड़े
ठीक होने की दर 91.25 फीसद
मृत्यु दर 1.17 फीसद
दैनिक संक्रमण दर 8.02 फीसद
साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 फीसद
जांचें हुई (शनिवार) 20,63,839
कुल जांचें 34,31,83,748
राज्यों की सूची
ज्यादा नए केस वाले राज्य :
राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)
तमिलनाडु 28,864 20.68
कर्नाटक 20,378 25.87
केरल 19,894 25.14
महाराष्ट्र 18,600 57.31
आंध्र प्रदेश 13,400 16.85
बंगाल 11,284 13.66
ओडिशा 9,541 7.56
असम 3,245 4.06
राजस्थान 2,298 9.38
पंजाब 2,584 5.65
जम्मू-कश्मीर 2,256 2.88
गुजरात 1,871 8.07
उत्तर प्रदेश 1,864 16.90
मध्य प्रदेश 1,476 7.78
बिहार 1,475 7.05
हरियाणा 1,452 7.55
उत्तराखंड 1,226 3.28
हिमाचल प्रदेश 861 1.89
झारखंड 703 3.36