Move to Jagran APP

अंतरिक्ष में रुकने के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं वैज्ञानिक, सबसे अधिक 438 दिन रूके वैज्ञानिक वालेरी

अंतरिक्ष में खोज करने में वैज्ञानिक इतना रमे हुए हैं कि वो वहां पर रुकने के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। अभी तक 438 दिन रूकने का रिकॉर्ड बन चुका है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 02:39 PM (IST)
अंतरिक्ष में रुकने के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं वैज्ञानिक, सबसे अधिक 438 दिन रूके वैज्ञानिक वालेरी
अंतरिक्ष में रुकने के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं वैज्ञानिक, सबसे अधिक 438 दिन रूके वैज्ञानिक वालेरी

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। अंतरिक्ष यात्रा के जिक्र भर से ही व्यक्ति रोमांच और कल्पना के सागर में गोते लगाने लगता है, लेकिन वहां पहुंचना और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन(आइएसएस) में काम करना दुरूह कार्य है। इसके बावजूद अनंत आकाश के रहस्यों को जानने-समझने की जिज्ञाषा में वैज्ञानिक वहां पहुंचते हैं। खोज कर रहे वैज्ञानिक अपने शोध कार्य में इतना रमे हुए हैं कि वह वहां रुकने के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। 

loksabha election banner

क्रिस्टीना कोच ने बनाया रिकॉर्ड 

नासा की अंतरिक्ष यात्री 40 वर्षीय क्रिस्टीना कोच ने इसी सप्ताह अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन (2016-17) का आइएसएस में 288 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। इतना ही नहीं इलेक्टिकल इंजीनियर कोच अपने नए रिकॉर्ड को और भी विस्तार दे रही हैं।

इसी वर्ष मार्च में आइएसएस पहुंची कोच को फरवरी 2020 में लौटना है। तब तक वह अंतरिक्ष में 328 दिन बिता चुकी होंगी। कोच का मिशन यूं तो छह माह का था, लेकिन नासा ने उनके मिशन को बढ़ाने का फैसला लिया। उनके नाम अंतरिक्ष का एक और रिकॉर्ड है। वह अक्टूबर 2019 में आइएसएस से बाहर आकर अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली महिलाओं की टीम में भी शामिल थीं। इसमें उनके साथ जेसिका मीर भी शामिल थीं। 

एक बार में सबसे ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रुकने का रिकॉर्ड टूटा 

हालांकि कोच ने पेगी व्हिट्सन का एक बार में सबसे ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रुकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन कई उड़ानों के दौरान अंतरिक्ष में बिताए गए समय में पेशे से बॉयोकेमिस्ट व्हिट्सन अभी भी आगे हैं। 2002 से 2017 तक की कई उड़ानों में उन्होंने कुल 665 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं, जो किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया सबसे लंबा समय है। 59 वर्षीया व्हिट्सन अब रिटायर हो चुकी हैं। वहीं महिला और पुरुष दोनों में रूस के गेनेडी पडल्का के नाम कई उड़ानों में सबसे ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रुकने का रिकॉर्ड है। 1998 से 2015 तक की कुल पांच उड़ानों में उन्होंने अंतरिक्ष में 878 दिन (लगभग ढाई वर्ष) बिताए।

भविष्य के कार्यक्रम बनाने में मिलेगी मदद 

कोच के इस लंबे मिशन से नासा को लंबी अंतरिक्ष यात्रओं से होने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से भविष्य में और लंबे समय तक के शोध कार्यक्रम चलाए जा सकेंगे।

स्कॉट केली ने बिताए थे 340 दिन 

महिला और पुरुष दोनों अंतरिक्ष यात्रियों में देखें तो आइएसएस पर सबसे ज्यादा दिन रुकने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है, जिन्होंने 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में 340 दिन बिताए थे।

वालेरी पोलाकोव ने अंतरिक्ष में बिताए थे 438 दिन 

अंतरिक्ष में एक उड़ान में सबसे ज्यादा दिन तक रुकने का रिकॉर्ड अभी भी रूस के वालेरी पोलाकोव के नाम है। जनवरी 1994 से मार्च 1995 तक वह रूस के मीर स्पेस स्टेशन पर रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.