विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुंबई, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने स्‍कूलों को बंद रखने का किया फैसला

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Fri, 20 Nov 2020 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 04:13 PM (IST)

कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए मुंबई गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने एकबार फि‍र से स्‍कूलों ...और पढ़ें

मुंबई, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने एकबार फि‍र से स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।
मुंबई, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने एकबार फि‍र से स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश के कई राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। संक्रमण की चपेट में स्‍कूलों के बच्‍चे और शिखक भी आने लगे हैं। इसे देखते हुए राज्‍य सरकारों ने एकबार फि‍र से स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के तहत आने वाले स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं हरियाणा सरकार ने 30 नवंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। वहीं गुजरात सरकार ने स्‍कूलों को खोलने का फैसला टाल दिया है।

गुजरात में भी कोरोना संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने स्कूलों को खोलने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, गुजरात सरकार ने सरकार ने गुरुवार की रात को स्‍कूलों को खोले जाने के अपने पूर्व के फैसले को टालते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षिक संस्थानों को बंद ही रखने का फैसला किया है। यही नहीं सरकार ने राज्‍य की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद रात को नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाने का आदेश जारी किया है।

हरियाणा की बात करें तो बीते 16 नवंबर को ही राज्‍य में स्‍कूल खोले गए थे। इसके बाद सूबे के कई शिक्षक और विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं। राज्‍य में संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सूबे के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उक्‍त निर्देश जारी कर दिए हैं। यही नहीं जिन अध्यापकों ने अभी तक कोविड टेस्ट नहीं कराया है उनको जल्द एहतियात के तौर पर यह जांच करानी होगी।

महाराष्‍ट्र की बात करें तो महानगर मुंबई में पहले 23 नवंबर से नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होनी थीं। इस बीच राज्‍य सरकार ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्‍कूली गतिविधियों को शुरू करने के फैसले को टाल दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने महानगर में 31 दिसंबर तक स्कूलों बंद रखने का फैसला किया है। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूल 31 दिसंबर तक पूर्ववत बंद रहेंगे।