विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kashmir Files पर टिप्पणी से मुसीबत में IFFI ज्यूरी हेड, पुलिस तक पहुंचा मामला; जानें किसने की शिकायत

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2022 01:07 PM (IST)

The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए गए एक बयान मामले में IFFI ज्यूरी हेड नादव लापिड (Nadav ...और पढ़ें

The Kashmir Files पर बयान दे मुसीबत में IFFI ज्यूरी हेड
The Kashmir Files पर बयान दे मुसीबत में IFFI ज्यूरी हेड

 नई दिल्ली, एजेंसी। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर की गई एक टिप्पणी से  ज्यूरी  हेड नदाव लपिड मुसीबत में पड़ गए हैं। दरअसल, ज्यूरी हेड के खिलाफ गोवा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।  

द कश्मीर फाइल्स को बताया 'वल्गर' 

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील ने मंगलवार को गोवा पुलिस के पास IFFI ( International Film Festival of India)  ज्यूरी हेड नदाव लपिड (Nadav Lapid)  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लपिड पर उन्होंने कश्मीर में किए गए हिंदू समुदाय के त्याग का कथित मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। बता दें कि लपिड ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को 'वल्गर (vulgar)' और  'प्रोपेगैंडा (propaganda)' बताया है। 

दिल्ली के एडवोकेट विनीत जिंदल (Vineet Jindal) ने नादव लापिड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और इसे भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 121,153,153A और B, 295, 298 और 505 के तहत रजिस्ट्रेशन को कहा है।

पुलिस के पास पहुंची है ये शिकायत-

1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के निकाले जाने और उनके सामूहिक संहार पर आधारित इस फिल्म को वल्गर और प्रोपेगैंडा बताते ही हंगामा शुरू हो गया।

  • IFFI ज्यूरी हेड ने अपमानजनक टिप्पणी कर कश्मीर में हिंदुओं के बलिदान की निंदा की है।
  • गोवा में DGP (Director general of police) को संबोधित करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।
  • इसके अनुसार, 'नदाव लपिड की टिप्पणी से स्पष्ट है कि वे विवाद पैदा करने की मंशा रखते हैं।'
  • नदाव लपिड की इस टिप्पणी से मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

ज्यूरी हेड की इस विवादित टिप्पणी पर अभिनेता अनुपम खेर ने भी नदाव लपिड की आलोचना की। उन्होंने कहा,'हम उचित जवाब देंगे। यदि यहूदी नरसंहार (holocaust) सही है तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है। उनके लिए इस तरह की टिप्पणी एक शर्मिंदगी है।'

समापन समारोह में बोल रहे थे ज्यूरी हेड

गोवा में आयोजित हुए 53वें IFFI ज्यूरी हेड ने अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर करार दिया और सार्वजनिक तौर पर इसे प्रोपैगेंडा बताया है। बता दें कि फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह के मौके पर ज्यूरी हेड बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने यह  विवादित बयान दे दिया था।

Explainer: कश्मीर फाइल्स वल्‍गर...IFFI जूरी हेड नदाव के बयान पर हंगामा, पढ़ें पूरा विवाद; किसने क्‍या कहा?