विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं लेकिन...', शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर SC की सख्त टिप्पणी

Published: Mon, 16 Feb 2026 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:49 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शादी से पहले संबंध बनाने पर अहम टिप्पणी की है। यह टिप्पणी दुष्कर्म और शादी का वादा करने से जुड़े एक मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आया।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच एक ऐसे आदमी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर एक महिला से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और फिर दूसरी महिला से शादी करने का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने शादी से पहले संबंधों पर सख्त टिप्पणी की

सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'शायद हम पुराने ख्यालों वाले हैं...

लेकिन शादी से पहले, एक लड़का और एक लड़की अजनबी होते हैं। उनके रिश्ते में चाहे जो भी अच्छे-बुरे हो, हम यह समझने में नाकाम रहते हैं कि वे शादी से पहले शारीरिक संबंध में कैसे बना सकते हैं...?'

बेंच के आगे कहा, 'आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। शादी से पहले किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए।

कोर्ट ने शादी से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी

कोर्ट को बताया गया कि महिला और पुरुष 2022 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिले थे। सरकारी वकील ने आरोप लगाया कि आदमी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और इसी आधार पर उसने फिजिकल रिलेशनशिप बनाया ।

प्रॉसिक्यूशन ने यह भी दावा किया कि उनके सेक्सुअल इंटरेक्शन के वीडियो महिला की सहमति के बिना रिकॉर्ड किए गए थे, और उसने उन्हें सर्कुलेट करने की धमकी दी गई थी। मामले को आगे की सुनवाई के लिए बुधवार को लिस्ट किया गया है।