सऊदी अरब ने भारत जाने वाली वंदे भारत उड़ानों को दी अनुमति, एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
एक ट्वीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसका विमान यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा। इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस वंदे भारत मिशन के तहत सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को ले जाना जारी रखेगा।
नई दिल्ली, प्रेट्र। एयर इंडिया ने आज जानकारी दी है कि सऊदी अरब ने भारत जाने वाली उसकी यात्री उड़ानों को अनुमति दे दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत भारत जाने वाली यात्री उड़ानों को अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को सऊदी अरब ने कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच भारत के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
बुधवार रात एक ट्वीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि उसका विमान यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस(Air india Express) वंदे भारत मिशन के तहत सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को ले जाना जारी रखेगा।
इससे पहले मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने कहा कि वह निम्नलिखित देशों से यात्रा को निलंबित कर रहा है (भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना) जिसमें उपरोक्त किसी भी देश में कोई भी व्यक्ति शामिल है। हालांकि, इसमें उन यात्रियों को शामिल नहीं किया गया, जिनके पास आधिकारिक सरकारी निमंत्रण है।
जीएसीए के सर्कुलर में कहा गया कि उन देशों की यात्रा का निलंबन जहां COVID -19 वायरस का प्रकोप हुआ है। सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर चलने वाली सभी एयरलाइनों और चार्टर्ड उड़ान कंपनियों को चिह्नित किया गया था।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की आबादी रहती है। पांच दिन पहले, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (DCAA) ने 28 अगस्त और 4 सितंबर को दो यात्रियों को COVID-19 सकारात्मक प्रमाण पत्र के साथ लाने के लिए अपनी उड़ानों को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था। यूएई सरकार के नियमों के अनुसार, भारत से जाने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से पहले 96 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर परीक्षण का एक मूल COVID-19 नकारात्मक प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।