सतीश उपाध्याय का पलटवार, सुबूत दें या संन्यास लें केजरी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में होने वाले चुनाव में आप की होने वाली असफलता के कारण निराश हो गए हैं और लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में होने वाले चुनाव में आप की होने वाली असफलता के कारण निराश हो गए हैं और लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप करने लगे हैं। उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने जिस कंपनी को मेरी कंपनी बताया है वह हकीकत में कही है ही नहीं। उन्होंने चुनाैती दी कि या तो केजरी ने जो आरोप लगाए हैं उसे साबित करें या फिर राजनीति से संन्यास ले लें। उपाध्याय ने कहा कि वह केजरीवाल पर मानहानि का मामला भी दर्ज कराएंगे।
इससे पहले आप के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और प्रदेश अध्यक्ष आशीष सूद भी 5 कंपनियों में शामिल हैं।
इन कंपनियों के बारे में सवाल किए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों से संबंधित पेपर भी भाजपा के एक नेता ने ही उपलब्ध कराए हैं, जिससे उनको यह जानकारी मिली है।
पढ़ें - केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली भाजपा बिना कैप्टन वाला जहाज'