Move to Jagran APP

शशिकला के स्वास्थ्य में सुधार, लेने लगीं हैं सामान्य भोजन: मेडिकल बुलेटिन

कोविड-19 संक्रमित शशिकला की हालत में सुधार के संकेत है। उनका इलाज बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल में हो रहा है। अस्पताल की ओर से जारी उनके हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई की उन्होंने खाना-पीना शुरू कर दिया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 01:00 PM (IST)
शशिकला के स्वास्थ्य में सुधार, लेने लगीं हैं सामान्य भोजन: मेडिकल बुलेटिन
Sasikala Health: शशिकला की हालत में सुधार

बेंगलुरु, एएनआइ। अन्नाद्रमुक से निष्कासित शशिकला के स्वास्थ्य में सुधार है। सोमवार को बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया, 'शशिकला की हालत अभी स्थिर है और वे सामान्य तौर पर खाना खा रही हैं। इसके अलावा सहायता से उन्होंने चलना भी शुरू कर दिया है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज जारी है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।'  

loksabha election banner

कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जेल में सजा काट रहीं शशिकला को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में गुरुवार को भर्ती किया गया। विभिन्न जांच की रिपोर्ट के बाद अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि वे न्यूमोनिया, टाइप-2 डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, हाइपोथाइरॉइडिज्म से पीड़ित हैं। उन्हें न्यूूूूूूूूूमोनिया हो गया था जिसके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को पहले ही उनके कोविड-19 संक्रमित होने का संदेह था जिसके बाद उनका स्वैब कोविड जांच के लिए ले जाया गया।

शशिकला तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहायक थी। गुरुवार को इन्हें कोविड-19 के आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका पहले भी कोविड-19 टेस्ट किया गया जिसमें वे नेगेटिव आई थीं। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा जेल में सजा काट रहीं शशिकला को बुधवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तब उन्हें लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद शशिकला 2017 से बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रही थीं और अब उन्हें  27 जनवरी को रिहा किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने जल्द रिहा होने के लिए अपनी सजा कम करने की अपील की थी। नवंबर 2020 में उन्होंने 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी भरा था।  

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की  निधन के बाद 2016 में शशिकला ने AIADMK की कमान संभाली थी, लेकिन संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद पलानीस्वामी ने ओ. पन्नीरसेल्वम से हाथ मिला लिया और इसके बाद शशिकला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.