विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशिकला ने वरिष्ठ मंत्रियों को पार्टी में किया शामिल

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 01:49 PM (IST)

अननाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने पार्टी के लिए 13 संगठन सचिव को नियुक्‍त किया है जिसमें पूर्व वरिष्‍ठ मंत्रियों को रखा गया है।

शशिकला ने वरिष्ठ मंत्रियों को पार्टी में किया शामिल
शशिकला ने वरिष्ठ मंत्रियों को पार्टी में किया शामिल

चेन्नई (जेएनएन)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी की महासचिव वी के शशिकला ने शुक्रवार को पूर्व मंत्रियों एवं पूर्व महापौर सहित शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया।

जो लोग सुर्खियों में वापस आ गए हैं उनमें दिग्गजों और पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है। शशिकला ने बताया कि पूर्व महापौर एस एस दुरईस्वामी समेत पूर्व मंत्री के ए सेंगोट्टाइयान, एस गोकुला इंदिरा और बी वी रमन को शुक्रवार को पार्टी के संगठन सचिवों के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा चेन्नई के पूर्व मेयर साइदाइ एस दुराईसामी भी हैं। कुल 23 नये सीनियर पदाधिकारियों में 9 पूर्व मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। उनमें से कईयों की अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है। सेंगोट्टाइयान प्रभावी अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

उन्होंने अलग अलग पदों के लिए मत्स्य मंत्री डी जयकुमार समेत विभिन्न शीर्ष नेताओं की नियुक्ति की घोषणा की। शशिकला ने अंबट्टूर के विधायक वी एलेक्जेंडर को अन्नाद्रमुक के एमजीआर युवा शाखा सचिव के पद से हटाने की भी घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बहरहाल, वह पार्टी के तिरूवल्लूर पूर्व जिला सचिव पद पर बने रहेंगे। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने नवनियुक्त सदस्यों के साथ सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें: जयललिता की मौत मामले में सीबीआइ जांच की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: मार्गदर्शन करें शशिकला, AIADMK के सभी 50 सांसदों का आग्रह