विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sariska Tiger Reserve Fire: पीएम मोदी ने की राजस्थान के सीएम से बात, हर मदद का दिया भरोसा

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2022 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM (IST)

सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। पीएम मोदी ने आग को लेकर चिंता ...और पढ़ें

Sariska Tiger Reserve Fire: पीएम मोदी ने की राजस्थान के सीएम से बात
Sariska Tiger Reserve Fire: पीएम मोदी ने की राजस्थान के सीएम से बात

नई दिल्ली, जेएनएन। राजस्थान में सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग बुझाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। उधर, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आग की घटना को लेकर चिंता जताई है। एएनआइ ने बताया कि सराकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने इसको लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ बातचीत की है।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग पर चिंता जताई है। मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

अभियान में जुटे वायुसेना के हेलीकाप्टर

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बुधवार सुबह दोबारा आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। वायुसेना के दो हेलीकाप्टर भी इस अभियान में शामिल हुए। आपदा राहतकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू पानी की कोशिशें कर रहे हैं। वन अधिकारी ने कहा कि रविवार को लगी आग अब लगभग नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह चार-पांच वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आग की लपटें उठती रहीं। हालांकि, एक समय में जंगल की आग 10 वर्ग किमी में फैल गई थी।

अधिकारी ने बताया कि आग कल रात ज्यादा नहीं फैली। कल की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सूखी घास वाले इलाके में ही आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इसीलिए, अब जल्द ही आग पर काबू पाने की उम्मीद है।

बाघ के फंसे होने की जानकारी नहीं

अधिकारियों ने कहा कि जिस इलाके में आग लगी थी वहां चार वयस्क बाघ और पांच शावक घूमते हैं। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कोई बाघ नहीं फंसा है। अलवर जिले के जंगल में 27 बाघ हैं। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

रविवार को लगी थी आग

बता दें कि टाइगर रिजर्व में रविवार शाम को आग लगी थी। आग पर सोमवार को काबू पा लिया गया था, लेकिन उसी शाम दोबारा आग लग गई। देखते ही देखते आग जंगल के 10 स्क्वायर किमी के एरिया में फैल गई।