विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी दर्द में पाकिस्तान, हमले से तबाह सरगोधा एयरबेस की 'दरारें' भर रहा PAK

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:23 PM (IST)

भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी पाकिस्तान सरगोधा एयरबेस पर हुए हमले के निशानों को मिटा नहीं पाया है।

ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी पाकिस्तान सरगोधा एयरबेस की मरम्मत में जुटा

ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी पाकिस्तान सरगोधा एयरबेस की मरम्मत में जुटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरगोधा स्थित पाकिस्तान एयर फोर्स बेस मुशफ पर किए गए सटीक हमलों के 16 महीने बाद भी पाकिस्तान उस तबाही के निशानों को मिटा नहीं सका है।

ताजा हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से खुलास हुआ है कि पाकिस्तानी वायु सेना को अपने इस बेहद महत्वपूर्ण एयरबेस के रनवे और टैक्सी-ट्रैक जंक्शन पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम शुरू करना पड़ा है।

सरगोधा का PAF बेस मुशफ लाहौर से लगभग 172 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितंबर, 2026 की वेंटर सैटेलाइट तस्वीर में रनवे जंक्शन के पास गहरा और अनियमित डामर का हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसका रंग और बनावट आसपास की सतह से बिल्कुल अलग है। यह हिस्सा हाल ही में की गई खुदाई या री-सरफेसिंग को ओर स्पष्ट संकेत करता है।

भारतीय वायु सेना ने 10 मई, 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सरगोधा के मुख्य 3,200 मीटर लंबे रनवे पर दो सटीक मिसाइल हमले किए थे। तब से पाकिस्तान कामचलाऊ पैच वर्क के जरिए इस रनवे का इस्तेमाल कर रहा था।

हालांकि, सैटेलाइट विश्लेषण से पता चलता है कि शुरुआती अस्थायी मरम्मत भारी सैन्य विमानों का भार सहने में नाकाम रही। सतह के ऊबड़-खाबड़ होने, धंसने या अंदरूनी कंक्रीट संरचना के कमजोर होने के कारण अब पुराने पैच को पूरी गहराई तक फिर से खोदा गया है।

भारतीय वायु सेना ने किया था हमला

विशेषज्ञों के अनुसार, 10 मई 2025 के हमले में रनवे पर लगभग 8 से 9 मीटर चौड़ा और 4 से 5 मीटर गहरा विशाल गड्ढा बन गया था, जिसके चलते रनवे पूरी तरह से ठप हो गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय वायु सेना के डायरेक्टर जनरल रहे एयर मार्शल एके भारती (रिटायर्ड) ने इस कार्रवाई पर कहा, इस रनवे की सेंटरलाइन पर 300 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी से सटीक निशाना साधा गया था। यही भारतीय वायु सेना की अचूक क्षमता है।

दुश्मन का जख्म अभी भरा नहीं है। सोलह महीने बीत जाने के बाद भी सरगोधा के रनवे की सर्जरी चल रही है—यही ऑपरेशन सिंदूर का असर है।

सैटेलाइट तस्वीरों से यह भी स्पष्ट होता है कि पूरे रनवे की री-सरफेसिंग का काम लगातार जारी है, भारतीय वायु सेना के हमले ने पाकिस्तान के सबसे रणनीतिक एयरबेस को लंबे समय के लिए अपंग बना दिया था।