सारधा चिट फंड घोटाला: रजत मजूमदार जेल से रिहा
सारधा चिट फंड घोटाले में आरोपी राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक रजत मजूमदार जेल से रिहा हो गए हैं। पिछले पांच महीने से जेल में बंद मजूमदार को कलकत्ता हाईकोर्ट से सोमवार को सशर्त जमानत मिली थी।
नई दिल्ली। सारधा चिट फंड घोटाले में आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक रजत मजूमदार जेल से रिहा हो गए हैं। पिछले पांच महीने से जेल में बंद मजूमदार को कलकत्ता हाईकोर्ट से सोमवार को सशर्त जमानत मिली थी।
रजत मजूमदार पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद राजनीति के मैदान में कूद पड़े थे। वह तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। सीबीआई ने मजूमदार पर अवैध तरीके से लाभान्वित होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह पिछले पांच महीने से जेल में थे।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने रजत मजूमदार को सशर्त जमानत दी है। इन शर्तों के मुताबिक मजूमदार शहर छोड़कर बाहर नहीं जा सकते और उन्हें अपना पासपोर्ट भी अदालत में जमा कराना होगा। इसके अलावा उन्हें विधानसभा पुलिस के सामने हर सप्ताह अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
सारधा घोटाला: पूरक आरोपपत्र जल्द दाखिल करेगी सीबीआइ
टीएमसी नेता रजत मजूदार को राहत, कोलकाता हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत