जब सपना चौधरी ने गाया भोजपुरी में गाना तो झूम उठे फैंस और बोले...
Sapna Choudhary Viral Video. बिहार पहुंची हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी ने अपने फैंस को तब दीवाना कर दिया, जब उन्हें भोजपुरी में गाना सुनाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी ने अबकी बार अपने भोजपुरी फैंस को दीवाना बना दिया। सपना ने अपने भोजपुरी फैंस को खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'ठीक है' गाकर सुनाया। सपना वैशाली में स्टेज शो करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने हरियाणवी स्टाइल में जब भोजपुरी बोली तो फैंस उनके दीवाने हो गए। सपना ने फैंस से कहा, "आपको क्या लगता है कि मुझे भोजपुरी नहीं आती?' इसके बाद सपना चौधरी ने दर्शकों को भोजपुरी में गाना गाकर सुनाया। फिलहाल, सपना चौधरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि बिग बॉस जीतने के बाद सपना चौधरी को खूब शो मिल रहे हैं। वे इन दिनों बिहार, हरियाणा, यूपी समेत देश के कई इलाकों में शो कर रही हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में भी एक गाना किया है। जिसे उनके भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
क्या है इस वीडियो में ?
सपना चौधरी इस वीडियो में अपने फैंस से काफी मजाकिया अंदाज में मुखातिब हैं। इस दौरान वे अपने भोजपुरी सिनेमा के फैंस को खेसारी लाल यादव का सुपरहिट सॉन्ग 'ठीक है' गाकर सुनाती हैं। मौके पर मौजूद फैंस भी इसके बाद खूब आनंदित नजर आ रहे हैं। सपना चौधीरी का भोजपुरी अवतार फैंस को काफी पसंद आया और कुछ फैंस तो यहां तक बोले, 'मार ही डालोगी क्या?'