विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिहार-झारखंड और बंगाल के हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें', निशिकांत दुबे ने केंद्र से की मांग

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 25 Jul 2024 07:39 PM (IST)

Parliament Monsoon Session भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए ...और पढ़ें

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। फोटोः एएनआई।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। फोटोः एएनआई।

HighLights

  1. संथाल परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद को यूटी घोषित किया जाए : निशिकांत दुबे
  2. 36 से 26 प्रतिशत पर आई हिंदुओं की आबादी- भाजपा सांसद

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने गुरुवार को मांग की कि बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) घोषित किया जाना चाहिए।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण घट रही आदिवासियों की आबादी

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी घट रही है। उन्होंने कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, किशनगंज, कटिहार और संथाल परगना क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए इस क्षेत्र में आकर बस रहे हैं। वे आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं।

मैं संथाल परगना क्षेत्र से आता हूं। जब संथाल परगना बिहार से अलग होकर झारखंड का हिस्सा बना तो साल 2000 में इस क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत थी। आज उनकी आबादी 26 प्रतिशत है। 10 प्रतिशत आदिवासी कहां चले गए? यह सदन कभी उनकी चिंता नहीं करता, यह वोट बैंक की राजनीति में लिप्त है। राज्य सरकार भी इस मामले पर कोई कदम नहीं उठा रही है।- निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद

क्षेत्र में बाहरी लोगों के बसने का है मामला- निशिकांत दुबे

दुबे ने कहा कि जो महिला लोकसभा या जिला पंचायत चुनाव लड़ती है, उसका पति मुस्लिम होता है। राज्य में कम से कम 100 महिला ग्राम प्रधान हैं ऐसी हैं, जिनके पति मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदू बनाम मुस्लिम का मुद्दा नहीं है, बल्कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के बसने का मामला है।

भाजपा सांसद ने की केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

उन्होंने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी बढ़ गई है, क्योंकि बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। वे झारखंड के गांवों से हिंदू आबादी को बाहर निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की।

यह भी पढ़ेंः

राष्ट्रपति भवन के 'दरबार' और 'अशोक हॉल' का नाम बदला गया; प्रियंका गांधी ने कहा, 'ये शहंशाह का कॉन्सेप्ट'