यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय दत्त बोले, गोवा टूरिज्म में खास भूमिका निभा रहा है कैसिनो कारोबार
संजय दत्त का मानना है कि कैसिनो गोवा के पर्यटन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह एशिया का सबसे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआई। अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि गोवा के पर्यटन को बढ़ावा देने में कैसिनो का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि लोग दूसरे देशों में घूमने जाते हैं, लेकिन अगर ऐसा कुछ भारत में देखने को मिलता है तो अच्छा लगता है। वह पणजी में एक कैसिनो के 'बिग डैडी' के उद्घाटन में शरीक होने पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा समुद्र पर मौजूद कैसिनो है। यह कैसिनो मंडावी नदी पर मौजूद कैसिनो से अपेक्षाकृत ज्यादा उन्नत है।
संजय दत्त ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोवा के पर्यटन को बढ़ावा देने में कैसिनो काफी महत्वपूर्ण हैं। लोग मकाओ जाते हैं, वेगास जाते हैं, लेकिन अगर ऐसा कुछ भारत में देखने को मिलता है तो अच्छा लगता है।
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कैसिनो में खेलता नहीं हूं, लेकिन बार में जाकर दूसरों के गेम का आनंद लेना मुझे अच्छा लगता है।' बता दें कि गोवा सरकार ने मंडावी में नदी पर मौजूद सभी छह कैसिनो को सरकार ने अगले छह महीने का एक्सटेंशन दिया है।
आपको बता दें कि भारतीय जमीन पर कैसिनो को अनुमति नहीं है। इसलिए गोवा में सभी कैसिनो समुद्र के बीचों-बीच मौजूद हैं, जिन्हें ऑफ-शोर कैसिनो कहा जाता है। लोग एक छोटी-सी बोट के जरिए इन तक पहुंचते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
