Move to Jagran APP

शिवाजी के वंशज संभाजी राजे राज्यसभा में मनोनीत

संभाजी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी और कोल्हापुर के राजर्षि शाहू छत्रपति महाराज के सीधे वंशज हैं।

By anand rajEdited By: Published: Sun, 12 Jun 2016 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2016 02:37 AM (IST)
शिवाजी के वंशज संभाजी राजे राज्यसभा में मनोनीत

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता संभाजी राजे छत्रपति शनिवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत कर लिए गए। संभाजी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी और कोल्हापुर के राजर्षि शाहू छत्रपति महाराज के सीधे वंशज हैं।

loksabha election banner

राजर्षि शाहू ने बीआर अंबेडकर द्वारा वंचित तबके को न्याय दिलाने के लिए चलाए गए आंदोलन को कुछ समय के लिए धन मुहैया कराया था। संभाजी महाराष्ट्र में विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच समरसता कायम करने में शामिल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बागियों ने दिया कांग्रेस को झटका, तीन राज्यों में भाजपा सभी सीटें जीतीं

इसके अलवा राज्य में किले के जीर्णोद्धार के प्रयास में भी वे जुटे थे। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव पांड्या के पिछले महीने सम्मान त्याग देने के बाद संभाजी को मनोनीत किया गया है। पांड्या ने कहा था कि ऊपरी सदन का माहौल उनके अनुकूल नहीं है।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.