यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saif Ali Case: 'बांग्लादेशी होने का शक, इस इरादे से सैफ के घर में घुसा', मुंबई पुलिस ने बताया क्या है हमलावर का नाम
Saif Ali Khan Attack सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- 6 महीने पहले ही मुंबई आया था आरोपी।
- मुंबई में आकर हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज तड़के ठाणे से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किए।
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है आरोपी का नाम
मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने कई बार नाम बदले थे। गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।
वहीं, पुलिस को शक है कि वो बांग्लादेशी नागरिक है, क्योंकि उसके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं मिला है।
6 महीने पहले ही मुंबई आया आरोपी
डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि हमलावर 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था। इसके बाद वो मुंबई से कभी ठाणे तो कभी कहीं और गया। इसके बाद वो 15 दिन पहले फिर मुंबई आया और सैफ के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
चोरी के इरादे में सैफ के घर घुसा
पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से ही सैफ के घर में घुसा था। आरोपी मुंबई में आकर हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था।
