साध्वी प्राची ने मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश का किया समर्थन
विहिप नेता साध्वी प्राची ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को प्रवेश देने की मांग के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत मिलनी चाहिए।
शिरडी। विहिप नेता साध्वी प्राची ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को प्रवेश देने की मांग के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत मिलनी चाहिए।
साईं बाबा मंदिर से लौटकर संवाददाताओं से बातचीत में प्राची ने कहा कि आधुनिक समय में महिलाओं को मंदिर जाने से रोकना सही नहीं है। उन्हें केवल पीरियड्स के दौरान रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करने वालों को सोचना चाहिए कि वे आसमान ने नहीं गिरे या धरती से नहीं निकले हैं, उन्हें महिला ने जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें - साध्वी प्राची के हार्दिक पटेल पर कमेंट के बाद पाटीदार भड़के
इसके अलावा विहिप नेता ने 'भारत माता की जय नहीं कहने वालों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश से बाहर फेंक देना चाहिए या उन्हें महासागर में डुबो देना चाहिए। प्राची ने मुसलमानों में तीन तलाक जैसी प्रथाओं की भी आलोचना की।