Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alexei Navalny: पुतिन... नाम एक दुश्मन अनेक; एलेक्सी नवलनी से पहले ये लोग भी गंवा चुके हैं अपनी जान

    Alexei Navalny Death रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की शुक्रवार को मौत हो गई थी। मौत के समय नवलनी जेल में बंद थे। उन्हें 19 साल की कठोर कारावास की सजा मिली थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस हुई और वह बेहोश हो गए थे जिससे उनकी मौत हो गई।

    By Mohd Faisal Edited By: Mohd Faisal Updated: Sat, 17 Feb 2024 03:59 PM (IST)
    Hero Image
    Alexei Navalny: पुतिन... नाम एक दुश्मन अनेक; एलेक्सी से पहले ये लोग गंवा चुके हैं अपनी जान (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Alexei Navalny Death: रूस की जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की मौत हो गई है। एलेक्सी नवलनी 47 वर्ष के थे और वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी माने जाते थे। नवलनी की मौत के बाद एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सवालों के घेरे में है। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वह अपने धुर-विरोधियों को ठिकाने लगाने में देर नहीं करते। आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जिनकी रहस्यमयी मौत का आरोप राष्ट्रपति पुतिन पर लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलेक्सी नवलनी-Alexei Navalny (फरवरी-2024)

    रूस की जेल में बंद 47 वर्षीय विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई। शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। नवलनी को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि उन्हें 19 साल की कठोर सजा मिली थी।

    येवगेनी प्रिगोझिन- Yevgeny Prigozhin (अगस्त-2023)

    वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत साल 2023 में हो गई थी। रूस में 23 अगस्त 2023 को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार थे। प्रिगोझिन ने अपनी मौत से दो महीने पहले ही पुतिन के खिलाफ बगावत की थी।

    रवील मगनोव- Ravil Maganov (सितंबर- 2022)

    लुकोइल (Lukoil) तेल कंपनी के अध्यक्ष रवील मगानोव को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। सितंबर 2023 में वह मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिर गए थे। इस रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि रवील मगानोव ने यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की आलोचना की थी।

    बोरिस नेमत्सोव- Boris Nemtsov (फरवरी-2015)

    इसके अलावा पुतिन के एक और विरोधी बोरिस नेमत्सोव की साल 2015 में हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, वह रेस्टोरेंट से अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को क्रेमलिन से कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया था।

    बोरिस बेरेजोव्स्की- Boris Berezovsky (मार्च-2013)

    बोरिस नेमत्सोव की तरह रूस के एक बड़े बिजनेसमैन बोरिस बेरेजोव्स्की को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। बता दें कि वह ब्रिटेन के बर्कशायर स्थित अपने घर के वह बंद पड़े बाथरूम में मृत मिले थे। उन्हें पुतिन से अनबन के कारण देश छोड़ना पड़ा था। हालांकि, उनकी मौत की सही वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

    अलेक्जेंडर लिट्विनेंको- Alexander Litvinenko (नवंबर-2006)

    वहीं, अलेक्जेंडर लिट्विनेंको नाम के पूर्व रूसी जासूस की लंदन में मौत हो गई थी। उनकी चाय में पोलोनियम-210 जहर मिलाया गया था। ब्रिटिश पुलिस की जांच में रूसी एजेंटों का हाथ होने की बात सामने आई थी। हालांकि, क्रेमलिन ने इसमें शामिल होने से इनकार किया था।

    अन्ना पोलितकोवस्काया- Anna Politkovskaya (अक्टूबर- 2006)

    पुतिन के विरोधियों की लिस्ट में पत्रकार भी थे। अन्ना पोलितकोवस्काया नाम की रूसी पत्रकार की साल 2006 में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने हत्या कर दी गई थी। उन्हें पुतिन का धुर-विरोधी माना जाता था। इस वारदात को उनके घर के पास ही अंजाम दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Alexei Navalny Dead: व्लादिमीर पुतिन के धुर-विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत, 19 साल की मिली थी कठोर सजा

    यह भी पढ़ें- Alexei Navalny: प्लेन में दिया गया जहर और 19 साल की कैद; कौन थे एलेक्सी नवलनी जिन्होंने पुतिन की नाक में किया था दम