यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रूस ने यूक्रेन में दागी 84 मिसाइलें, दोनों देशों में फिर तेज हुई जंग, 10 प्वाइंट में जानें पूरा घटनाक्रम
यूक्रेन की राजधानी कीव में आज कई मिसाइल हमले हुए जो जून के अंत के बाद पहली बार देखने को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। रूस और यूक्रेन में एक बार फिर से जंग तेज हो गई है। रूस ने सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई इलाकों में 84 मिसाइलें दागी हैं। हमले इतने घातक थे कि इसमें कई इमारतें धराशायी तक हो गईं। यूक्रेन ने इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने और दर्जनों अन्य घायल होने की बात कही है। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई मिसाइल हमले हुए जो जून के अंत के बाद पहली बार देखने को मिला है। इस हमले को लेकर दोनों देशों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। आइए 10 प्वाइंट में जानें इस जंग में आज क्या-क्या हुआ।
- रूस ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर 84 क्रूज मिसाइलें दागीं। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हमले के बाद, सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो भी वायरल हैं।
- रूस द्वारा किया गया यह हमला उसका जवाब माना जा रहा है जिसमें पुतिन ने यूक्रेन पर रूसी शहर को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल को मिसाइल हमले में उड़ाने का आरोप लगाया था। पुतिन ने इस हमले को यूक्रेन द्वारा किया गया आतंकी हमला बताया था।
- यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिगल के अनुसार रूसी हमले में आठ क्षेत्रों को बड़ा नुकसान हुआ है और कीव में 11 महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि बिजली, पानी और संचार नेटवर्क को भी नुकसान हुआ है।
Shevchenko Park in central Kyiv now. Probably the city’s busiest park, usually packed with people and street musicians pic.twitter.com/9kIS4rBiKq
— Matthew Luxmoore (@mjluxmoore) October 10, 2022


