विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'श्री गणेश करेंगे...', जब रूसी राजदूत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली हिंदी; सुदर्शन चक्र मिशन पर किया बड़ा वादा

Published: Thu, 21 Aug 2025 09:03 AM (IST)

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुदर्शन चक्र मिशन की घोषणा की थी जो भारत की नई रक्षा प्रणाली है। ...और पढ़ें

रोमन बाबुश्किन ने हिंदी में की बात। (फोटो- रायटर)
रोमन बाबुश्किन ने हिंदी में की बात। (फोटो- रायटर)

HighLights

  1. सुदर्शन चक्र मिशन में रूस ने दिलचस्पी दिखाई।
  2. रूसी राजदूत ने सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम में रूसी साझेदारी की बात की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने हाल ही में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़े एलान किए थे। इसमें सुदर्शन चक्र मिशन की भी घोषणा की गई थी। ये मिशन भारत की नई रक्षा प्रणाली को लेकर है, जिसके तहत भारत अपने दुश्मनों के हवाई हमलों से न केवल बचेगा बल्की उलटा वार भी करेगा। अब इसी मिशन में रूस ने भी दिलचस्पी दिखाई है।

दरअसल, रूसी दूतावास के मिशन उप-प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने भारत के आयरन डोम मिशन सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम में रूसी साझेदारी की बात की। बाबुश्किन ने उम्मीद जताई कि इस सिस्टम के विकास में रूसी उपकरण शामिल होंगे।

शुरुआत करेंगे... श्री गणेश करेंगे

इस बीच एक आश्चर्यचकित करने वाला पल भी हुआ, जब अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए रोमन बाबुश्किन ने हिंदी में सभी का स्वागत किया। बाबुश्किन ने मीडिया से बातचीत शुरू करते हुए कहा, "शुरुआत करेंगे... श्री गणेश करेंगे!"

ट्रंप टैरिफ पर भी बोले

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोमन बाबुश्किन ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ पर भी बयान दिया। उन्होंने भारत के रूसी तेल खरीदने को रोकने के लिए अमेरिकी दवाब को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ये वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी ठीक नहीं है।