Move to Jagran APP

'गुजरात में बाढ़ और रिसॉर्ट में विधायकों को आराम करवा रही है कांग्रेस'

गुजरात में जहां लोग बाढ. से जूझ रहे हैं, वहीं भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों एक दूसरे पर राज्‍य को डुबोने का आरोप लगा रहे हैं।

By T empEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 06:23 PM (IST)
'गुजरात में बाढ़ और रिसॉर्ट में विधायकों को आराम करवा रही है कांग्रेस'
'गुजरात में बाढ़ और रिसॉर्ट में विधायकों को आराम करवा रही है कांग्रेस'

अहमदाबाद, जेएनएन। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात के भाजपा व कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने जहां सीधे कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर कांग्रेस को डुबोने का आरोप लगाया तो जवाब में पटेल ने भी भाजपा पर गुजरात को बर्बाद करने का आरोप जड़ दिया। राजनीतिक पाला बदलते ही वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला अब केन्द्र व राज्य सरकार के कामकाज की प्रशंसा करने लगे हैं।

loksabha election banner

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी रविवार से पांच दिनों तक बाढ़ प्रभावित बनासकांठा व पाटन के दौरे पर हैं। भारी वर्षा व बाढ. के चलते सर्वाधिक प्रभावित राधनपुर, डीसा, थराद, धानेरा आदि गांवों में जाकर पीडितों से मुलाकात कर रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को आडे हाथ लेने का कोई मौका नहीं छोड रहे हैं। रूपानी ने कहा कि गुजरात में हजारों लाेग बाढ़ से जूझ रहे हैं और कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल को हार से बचाने के लिए विधायकों को बेंगलुरु के फाइव स्टार रिसोर्ट में आराम करा रही है।

उन्होंने कहा, अहमद पटेल ने कांग्रेस को डुबो दिया है, कांग्रेस आलाकमान को राज्य के दूसरे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता नजर नहीं आते हैं। राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 8 अगस्त को चुनाव होने हैं, कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अपने विधायकों को एक सप्ताह के लिए बेंगलुरु ले गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने भी मुख्यमंत्री रूपानी पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले गुजरात को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डुबा दिया तथा अब रूपानी राज्य को बर्बाद कर रहे हैं। अहमद ने भाजपा सरकार पर विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बाढ प्रभावितों के नाम पर राजनीति कर रही है।

बाढ के दौरान कांग्रेस ने शिविर लगाकर लोगों की मदद की तथा पार्टी कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में शामिल हुए तो भी भाजपा कांग्रेस को बदनाम कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी ने भी कांग्रेस को आडे. हाथ लेते हुए कहा कि बाढ. के पानी में फंसे लोगों की चिंता नहीं है। ऐसी संकट की घडी में भी एक नेता को बचाने के लिए कांग्रेस अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु ले गई। अपने जन्मदिन पर कांग्रेस छोड.ने वाले वरिष्ठ नेता वाघेला के भी सुर बदल गए हैं। अब वे बाढ. राहत एवं बचाव कार्य के लिए केंद्र व राज्य सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उनके पुत्र विधायक महेंद्र वाघेला के समधी बलवंतसिंह राजपूत भी भाजपा से राज्यसभा का चुनाव लड. रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी व पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने आरोप लगाया है कि राज्य के बाढ. प्रभावित क्षेत्रों में आ रही सरकारी व गैरसरकारी सामग्री पर भाजपा अपने स्टीकर लगाकर पीडित लोगों को बांट रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री 5 दिन बाद बाढ. पीडितों का हाल पूछने गए हैं, भाजपा के सांसद कहीं नजर नहीं आ रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हैं। इस संकट से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की है, लेकिन भाजपा कांग्रेस को दोष दे रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.