विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली से पहले आपकी जेब को झटका, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, हवाई यात्रा भी महंगी... आज से लागू हो गए ये बदलाव

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 10:39 AM (IST)

आज 1 मार्च 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने कुछ न कुछ आर्थिक बदलाव होते रहते हैं। जो हमारे मासिक खर्च को प्रभावित करते हैं। हर महीने की तरह मार्च 2026 में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर देखने को मिलेगा।

दरअसल, LPG सिलेंडर और CNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, UPI के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

कॉमर्शियल सिलेंडर होगा महंगा

हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है।

lpg

रेलवे टिकट

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज 1 मार्च से बंद हो रहा है। आज से जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए 'RailOne' एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

rail ticket

सिम बाइंडिंग का नियम

डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट

1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।

UPI

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम

देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है।

CNG, PNG और ATF के रेट

पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव किया जाता है। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिले।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों 5,500 रुपये का इजाफा किया है। इन कीमतों के बढ़ने से आने वाले दिनों में हवाई सफर महंगा हो सकता है। एटीएफ के सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं।