Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

नागपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव शुरू, सरसंघचालक मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समापन समारोह कार्यक्रम नागपुर में जारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त हैं।

By Digital Desk Tue, 20 Oct 2026 09:01 AM (IST)
आरएसएस का विजयदशमी कार्यक्रम में शामिल हुए दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त

आरएसएस का विजयदशमी कार्यक्रम में शामिल हुए दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के विजयदशमी कार्यक्रम नागपुर में जारी है। हर साल विजयादशमी पर होने वाला संघ का वार्षिक उत्सव संगठन के लिए बेहद खास होता है। इस गरिमामय समारोह में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

इस बार 100वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर के चलते इस आयोजन को लेकर पूरे देश में एक अभूतपूर्व उत्सुकता और उत्साह देखा जा रहा है।

20 Oct 20269:05:09 AM

भाजपा की सफलता के पीछे संघ की वैचारिकता और संगठन शक्ति

संजय गुप्त ने कहा, जनसंघ से लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा नेताओं में भारतीयता और राष्ट्रीयता के संस्कार संघ से ही मिले हैं। पार्टी की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय संघ की दृढ़ वैचारिकता और अनुशासन को जाता है।

20 Oct 20269:02:46 AM

राजनीतिक विरोध के बावजूद संघ अपने पथ पर अडिग रहा संघ

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद एक वर्ग ने संघ की विचारधारा को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह उनके तुष्टीकरण के एजेंडे से मेल नहीं खाती थी। तमाम चुनौतियों और आरोपों के बावजूद संघ निरंतर व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहा।

20 Oct 20269:02:11 AM

राष्ट्र की स्वतंत्रता और सामाजिक स्वाभिमान था मुख्य लक्ष्य

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने कहा कि 101 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर सामर्थ्यवान बनाना और राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाना था। संघ की सोच स्पष्ट थी कि पराधीनता की मानसिकता से उबरे बिना वास्तविक स्वतंत्रता संभव नहीं है।

20 Oct 20268:56:52 AM

संघ नहीं होता तो हिंदू संस्कृति हिंदू जीवन पद्धति विलुप्त हो गई होती

दैनिक जागरण के प्रमुख संपादक संजय गुप्त आरएसएस विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विजय दशमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा, संघ नहीं होता तो हिंदू संस्कार हिंदू जीवन पद्धति न जाने कब के विलुप्त हो गए होते। पहले मुगलों का और फिर अंग्रेजों का शासन लगभग 600 वर्ष की गुलामी के बाद अगर आज भारतीयता और हिंदुत्व की विश्व में अपनी धमक है तो इसका श्रेय प्रमुख रूप से संघ को दिया जाना चाहिए। शताब्दी वर्ष के उपरांत संघ अगले 100 वर्षों के लिए समाज में निरंतर बदलाव लाने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य पर कार्य कर रहा है।

rss nagpur sanjay gupta

20 Oct 20268:34:18 AM

RSS विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम जारी

RSS विजयादशमी उत्सव में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद हैं।

rss nagpur programme

20 Oct 20268:59:21 AM

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

स्मृति मंदिर में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर सरसंघचालक मोहन भागवत और प्रमुख अतिथि दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

20 Oct 20268:08:01 AM

मिश्र व्यायाम योग जारी

पथ संचलन के बाद मिश्र व्यायाम योग जारी है। बैंड की मधुर ध्वनि पर व्यायाम योग जारी है।

20 Oct 20268:00:01 AM

ध्वाजारोहण प्रार्थना के बाद पथ संचलन

शस्त्र पूजन के बाद आरएसएस का स्वागत प्रणाम किया गया। इसके बाद ध्वाजारोहण प्रार्थना हुई। इसके बाद पथ संचलन किया गया।

20 Oct 20267:57:16 AM

शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू

संघ प्रमुख मोहन भागवन और चीफ गेस्ट संजय गुप्त कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 

20 Oct 20268:59:49 AM

संघ प्रमुख मोहन भागवन और चीफ गेस्ट संजय गुप्त ने आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को पुष्प अर्पित किए

नागपुर में आरएसएस का विजयदशमी कार्यक्रम शुरू। संघ प्रमुख मोहन भागवन और दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को पुष्प अर्पित किए।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us