Move to Jagran APP

संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 से 21 अक्टूबर के बीच करेंगे अयोध्या का दौरा, शारीरिक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Mohan Bhagwat Ayodhya Visit कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय मुख्यालय में अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय के पदाधिकारियों और संघ के शारिक विभाग की सभी 45 प्रांत इकाइयों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 04:35 PM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 से 21 अक्टूबर के बीच करेंगे अयोध्या का दौरा, शारीरिक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में मोहन भागवत लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 19 से 21 अक्टूबर के बीच अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। संघ के दोनों ही शीर्ष पदाधिकारी अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में भाग लेने के लिए अयोध्या क दौरा कर रहे हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने संघ के सूत्रों द्वारा दी है।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार मोहन भागवत अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेंगे और अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन भी कर सकते हैं। भागवत अभ्यास वर्ग में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को राम मंदिर का संदेश दे सकते हैं कि हमारे प्रयास से इस देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय मुख्यालय में अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय के पदाधिकारियों और संघ के शारिक विभाग की सभी 45 प्रांत इकाइयों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

कुछ इस तरह की चल रही हैं तैयारियां

सूत्रों ने कहा कि अभ्यास वर्ग के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है, पांच सौ से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। देश में राष्ट्रीयता, अपनी संस्कृति, स्वदेशी और भारतीयता का प्रचार-प्रसार किस तरह से किया जा सकता है, इस शारीरिक शिक्षा वर्ग में इन सारी बातों की जानकारी प्रशिक्षकों को दी जाएगी।

बता दें कि संघ का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके जरिए देश के नए युवाओं को संघ से जोड़ा जाता है। उनको संघ के बारे में कई नई जानकारी दी जाती है। संघ शखाओं में शारीरिक शिक्षा वर्ग का क्या महत्व है। इस दौरान यह सब बताया जाता है। इस आयोजन में संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होते हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। इसको लेकर भी भागवत और दत्तात्रेय का अयोध्या दौरा खास माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.