Move to Jagran APP

कश्मीर में बर्फबारी के चलते पारा नीचे लुढ़का

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई बर्फबारी के चलते मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि अगले दो दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी और तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। रात के समय तापमान में

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 03 Nov 2015 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2015 03:10 PM (IST)
कश्मीर में बर्फबारी के चलते पारा नीचे लुढ़का

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई बर्फबारी के चलते मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि अगले दो दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी और तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। रात के समय तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

loksabha election banner

कश्मीर समस्या के लिए नेहरू जिम्मेदार: कलराज


मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से पर्वती इलाकों में 0.5 डिग्री तक तापमान रह सकता है। गुलमर्ग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं श्रीनगर में तापमान में 8.5 डिग्री, करगिल में 1.0 डिग्री और लद्दाख के लेह क्षेत्र में 1.1 डिग्री, तापमान दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा ।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड ब्लास्ट, 7 लोग हुए घायल


बारिश और बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। जिसके चलते पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और तापमान में गिरावट होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.