Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'EC के कारण आए ये परिणाम', बिहार चुनाव नतीजों पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाए सवाल

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM (IST)

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए दोबारा चु ...और पढ़ें

    Hero Image

    बिहार चुनाव नतीजों पर रॉबर्ट वाड्रा ने उठाए सवाल। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति एवं उद्योगपति राबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव के नतीजों को पर सवाल उठाए हैं। कहा कि ये नतीजे चुनाव आयोग के कारण आए हैं।

    उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि तब परिणाम पलट जाएगा। इंदौर में विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के लिए लड़ रही है। हमें शिव की शक्ति चाहिए। हम परिवार के लिए पूजा करेंगे। देखना बदलाव जरूर आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वाड्रा का स्वागत

    ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए सोमवार को खंडवा जाने से पहले इंदौर पहुंचे वाड्रा का विमानतल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें त्रिशूल भेंट किया।

    गणेश मंदिर में राबर्ट वाड्रा ने किए दर्शन

    शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद एक अनाथ आश्रम पहुंचकर वह वहां बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों को सामग्री और उपहार भेंट किए। वाड्रा सोमवार सुबह कार से ओंकारेश्वर जाएंगे और पूजा करेंगे।

    बीजेपी का वाड्रा पर पलटवार

    वाड्रा के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को 19 सीटों पर समन्वय का काम सौंपा गया था, जिनमें से 17 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, यानी लगभग 90 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट।

    भाजपा ने इन आरोपों को चुनावी हार स्वीकार करने को तैयार न होने वाले नेताओं की हताशापूर्ण प्रतिक्रिया बताकर खारिज कर दिया। पार्टी प्रवक्ता दुर्गेश केसरवानी ने दिग्विजय सिंह पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता "हमेशा हवा के विपरीत चलते हैं

    यह भी पढे़ं: 'घबराएं नहीं कार्यकर्ता, मजबूती से करें आगे की तैयारी...', बिहार चुनाव के नतीजों पर बोलीं मायावती