Road Accident in Jodhpur: राजस्थान में दो वाहनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत
Road Accident in Jodhpur राजस्थान के जोधपुर में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोधपुर, जेएनएन। जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर आगोलाई के पास ढाढणिया गांव के समीप एक मिनी बस और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायलों को उपचार के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है है और अपनी संवेदना व्यक्त की है। राजस्थान सरकार ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, बालेसर राता भाकर निवासी श्रवण सिंह पुत्र गिरधर सिंह का परिवार झंवर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। वापस लौटते वक्त ढाढणिया गांव के समीप सामने से आ रही सवारियों से भरी मिनी बस का टायर फटने की वजह से बोलेरो कैंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भीषण हादसे में घायल व मृतकों को बालेसर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 16 लोगों को मृत घोषित किया। वहीं, बालेसर सीएससी से आठ लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। बालेसर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।
हृदय विदारक था दृश्य
मौके हालात इतना भयावह थे वहां पृरुष और महिलाओं के शव शतविक्षत स्थिति में सड़क पर बिखरे हुए थे। जोधपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर आगोलाई मोड़ के ढाढणिया गांव की सरहद में हादसा से जोरदार धमाका हुआ और दूर तक आवाज हुई जिस पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुटे।
कलेक्टर ने लिया फीडबैक, मेडिकल टीम को किया अलर्ट
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जोधपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पूरी घटना का संज्ञान लिया और मेडिकल टीम को अलर्ट रहने के आदेश दिए। प्रकाश राजपुरोहित ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल गांधी अस्पताल और उमेद हॉस्पिटल में दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर उपचार करने के साथ-साथ दोनों अस्पतालों के अधीकक्षो को मामले की अपडेट देने के बारे में कहा।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, व्यक्त की संवेदना
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर हुए इस भीषण हादसे पर प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जोधपुर में हुए सड़क हादसे के मृतकों की सूची
1. श्रवण सिंह पुत्र गिरधारी सिंह पुरूष ग्राम उम्मेदनगर, ग्राम पंचायत जलन्धर नगर तहसील बालसर
2. मूल सिंह पुत्र रूप सिंह ग्राम उम्मेदनगर ग्राम पंचायत जलन्धर नगर तहसील बालेसर
3. प्रेमकंवर पत्नी श्रवण सिंह स्त्री ग्राम उम्मदनगर , ग्राम पंचायत जलन्धर नगर तहसील बालेसर
4. गुलाबकंवर पत्नी आमसिंह ग्राम जैतसर ग्राम पंचायत जलन्धर नगर तहसील बालेसर
5. स्वरूपकंवर पत्नी स्त्री ग्राम तिबना तहसील
6. सीना पत्नी कम्मे खा स्त्री ग्राम जैतसर ग्राम पंचायत जैतसर तहसील देचू
7. रावलराम पुत्र दीपाराम पुरूष ग्राम पदमगढ , ग्राम पंचायत सोलंकीया तला तहसील शेरगढ़
8. फुल कंवर पत्नी भोमसिंह स्त्री ग्राम तेना तहसील शेरगढ़
9. नारायणराम पुत्र हेमाराम ग्राम पदमगढ , ग्राम पंचायत सोलकीया तला तहसील शेरगढ़
10. पुजा उर्फ सन्तोष पुत्री स्त्री | ग्राम तेना तहसील शेरगढ
11. चनणाराम पुत्र कालूराम ग्राम संतोषनगर ग्राम पंचायत पावूसर तहसील शेरगढ़
12. प्रकाश सिंह पाबूराम कालूराम पुत्र खेराजराम पुरूष ग्राम संतोषनगर ग्राम पंचायत पाबूसर तहसील शेरगढ़
13. गोकलराम पुत्र भीयाराम पुरुष ग्राम बाघथल रातडिया तहसील फलसुण्ड जिला जैसलमेर
14. एमणी पत्नी राणेखां ग्राम चादसमा तहसील देचू
15. हुकमाराम पुत्र भैराराम पुरूष ग्राम बालेसर तहसील बालेसर
16. आमसिंह पुत्र शैतान सिंह ग्राम बालेसर, जिला जोधपुर।
---
जयपुर में सड़क हादसा, सात लोगों की मौत
राजस्थान में जयपुर जिले के जोबनेर में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रॉले और जीप की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रॉला गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर के बाद जीप का ज्यादातर हिस्सा ट्रॉले में फंस गया और शव निकालने के लिए जीप को काटना पड़ा। जोबनेर मेगा हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं और चार पुरुषों की जान गई है। सभी जयपुर के ही आसलपुर गांव के रहने वाले थे और पास के गांव काजीपुरा में एक गमी में जा रहे थे।
आर्थिक मदद की मांग को लेकर रोका रास्ता
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर रास्ता जाम करने का प्रयास भी किया।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है।