कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, बच्चों सहित 13 लोगों की मौत पांच घायल
कर्नाटक के तुमकुरु में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग मारे गए हैं। हादसे में पांच लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के तुमकुरु में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग मारे गए हैं। हादसे में पांच लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कर्नाटक के तुमकुर जिले में कुनिगल के पास एक सड़क डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल हुए 13 लोगों में से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक लोगों में से 10 तमिलनाडु और तीन बेंगलुरु के रहने वाले थे।
तुमकुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के वामसी कृष्ण ने बताया कि सड़क डिवाइडर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दूसरी कार उससे टकरा गई। वामसी कृष्णा ने आगे कहा कि हादसे के दौरान पहले एक कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद एसयूवी कार से भिड़ गई।मीडिया ने बताया कि पुलिस को शव वाहनों से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पीड़ितों के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
15 फरवरी को हुए हादसा में गई 9 लोगों की जान
इससे पहले 15 फरवरी को कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां यात्रियों से भरी बस पहाड़ से जा टकराई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मैसूर से आ रही यात्रियों के भरी बस उडुपी जिले के पास पहाड़ी से टकरा गई थी।
कांग्रेस विधायक पर लगा था ये आरोप
बता दें की फरवरी में कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एनए हैरिस के बेटे मोहम्मद नेल्पड हैरिस पर बंगलुरु में अपनी लग्जरी कार से एक एक ऑटो और बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगा था। हालांकि, हैरिस ने कहा था कि वह इस हादसे में शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें: वेटिकन सिटी में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, इटली में सरकारी फरमानों को नजरंदाज कर रहे बुजुर्ग