Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई और नागपुर के बाद चार और स्टेशनों पर Restaurant on Wheels खोलेगा Central Railway, यहां से हुई थी शुरुआत

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 10:28 AM (IST)

    Restaurant on Wheels सेंट्रल रेलवे मुंबई और नागपुर के बाद चार और स्थानों पर रेस्टोरेंट आन व्हील्स खोलने जा रहा है। ये चार स्टेशन अकुर्दी चिंचवाड़ मिराज और बरामती है। आइए आपको बताते हैं कि सबसे पहले रेस्टोरेंट आन व्हील्स कहां खोला गया था।

    Hero Image
    रेस्टोरेंट आन व्हील्स की चार और स्टेशनों पर शुरुआत करेगा सेंट्रल रेलवे

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Restaurant on Wheels: सेंट्रल रेलवे (Central Railway) चार स्टेशनों पर नए रेस्टोरेंट्स आन व्हील्स खोलने की योजना बना रहा है। यह रेस्तरां अकुर्दी (Akurdi), चिंचवाड़ (Chinchwad), मिराज (Miraj) और बारामती (Baramati) स्टेशनों पर खोले जाएंगे। इससे पहले, सेंट्रल रेलवे ने गैर किराया राजस्व योजना के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus CSMT Mumbai) और नागपुर स्टेशनों पर रेस्टोरेंट आन व्हील्स शुरू करने का फैसला किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है रेस्तरां आन व्हील

    रेस्तरा आन व्हील्स एक कोच है, जो ट्रेनों पर लगा होता है। यह लोगों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। कोच के अंदर टेबल के साथ 40 सहायक भी मौजूद रहते हैं। रेस्तरां के इंटीरियर को इस तरह से सजाया गया है कि लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वे न चाहते हुए भी यहां आते हैं।  कोच में लगभग 1,25,000 आगंतुकों और 1,50, 000 आगंतुकों के साथ सीएसएमटी मुंबई और नागपुर में रेस्टोरेंट आन व्हील्स ऐतिहासिक भोजनालय बन गए हैं।

    रेलवे ने सात और स्टेशनों की पहचान की

    अब सेंट्रल रेलवे अकुड़ी, चिंचवाड़, मिराज और बारामती में चार स्टेशनों पर रेस्टोरेंट आन व्हील्स खोलने की तैयारी में है। उसने लोकमान्य तिलक टर्मिनस , कल्याण, लोनावाला, नेरल, इगतपुरी, दादर और माथेरान सहित सात और स्टेशनों की पहचान की है।

    बंगाल के आसनसोल में खुला पहला रेस्टोरेंट आन व्हील्स

    पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर सबसे देश का पहला रेस्टोरेंट आन व्हील्स खोला गया। यह रेस्टोरेंट कोच के अंदर बना हुआ है। इसका डिजाइन मन को लुभाने वाला है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'आहार' रखा गया है।

    26 फरवरी 2020 को हुई शुरुआत

    इसकी शुरुआत 26 फरवरी 2020 को की गई । रेस्टोरेंट आन व्हील्स की सजावट ऐसी है कि लोग न चाहते हुए भी यहां आ जाते हैं।

    ये भी पढ़ें: Indian Railways की नई पहल, अब यहां 'रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स' से आप भी ले सकेंगे जायकेदार खाने का स्वाद

    ये भी पढ़ें: एनईआर के तीन रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ऑन व्हील रेस्टोरेंट, स्टेशन पर कोच में बैठकर कर सकेंगे लंच और डिनर