विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: राष्ट्रपति भवन में चला 'कुछ कुछ होता है' गाने का जादू, द्रौपदी मुर्मु के सामने इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बांधा समय

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 26 Jan 2025 09:23 AM (IST)

Republic Day Video गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का जोरदार सम्मान हुआ। बीती रात राष्ट्रपति ...और पढ़ें

Republic Day Video इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने गाना गाकर दिल जीता। (फोटो- एएनआई)
Republic Day Video इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने गाना गाकर दिल जीता। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने शाहरुख का गाना गाया, जिसने सभी का दिल जीता।

एजेंसी, नई दिल्ली। Republic Day Video इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस बार गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान हैं। भारत पहुंचे प्रबोवो सुबियांटो के सम्मान में बीती रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ इस भोज में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा, जिसने अलग अंदाज में सबका दिल जीत लिया।

'कुछ कुछ होता है' गाने से सजी महफिल

दरअसल, प्रबोवो सुबियांटो के साथ इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बॉलीवुड सोंग 'कुछ कुछ होता है' गाया। इंडोनेशियाई डेलिगेशन जिसमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे, उन्होंने गाने से महफिल जमा दी। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस गाने का खुशी से लुत्फ उठाया। इस गाने का वीडियो खूब वायरल भी हुआ। 

राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मेहमान बने डोनेशियाई राष्ट्रपति को बीते दिन राष्ट्रपति भवन में भोज पर आमंत्रित किया गया। प्रबोवो सुबियांटो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। इसी भोज से पहले इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने शाहरुख की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना गाया।

भारत-इंडोनेशिया के संबंध होंगे और गहरे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की अगुवाई में द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इसमें रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में भारत ने इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर के जीर्णोद्धार का भी प्रस्ताव रखा, जिस पर आगे विस्तार से बातचीत होगी। सदियों पुराना यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर है।