विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2023: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, गणतंत्र दिवस के बधाई संदेश में कही यह बात

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 26 Jan 2023 03:10 PM (IST)

Russian President Putin on Republic Day 2023 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। ...और पढ़ें

Russian President Putin on Republic Day 2023
Russian President Putin on Republic Day 2023

नई दिल्ली, एजेंसी। Russian President Putin on Republic Day 2023 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। पुतिन ने अपने बधाई संदेश में भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्थिरता में भारत की बड़ी भूमिका

रूसी राष्ट्रपति ने इसी के साथ कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने में भारत का हमेशा अहम योगदान रहा है और देश ने विश्व शांति के लिए बड़ी भूमिका निभाई है।

द्विपक्षीय संबंध और सुधरेंगे

पुतिन ने इसी के साथ अपने संदेश में रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एक साथ काम करके दोनों देश सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। 

कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का दम

आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। वहीं, 50 लड़ाकू विमानों ने विश्व को अपना जलवा दिखाया। इस बीच अलग-अलग राज्यों से 23 झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें से यूपी की दीपावली तो हरियाणा की भगवद गीता पर आधारित दिखी। गुजरात की झांकी से तो स्वच्छ ऊर्जा को लेकर देशवासियों को जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें- भारत में दुनिया के 20% कैंसर मरीज, डॉक्टरों की चेतावनी, आदत और लाइफस्टाइल नहीं सुधारी तो और बिगड़ेगी स्थिति

यह भी पढ़ें- Fact Check: राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को ‘काला कानून’ बताते हुए केंद्र पर साधा था निशाना, भ्रामक दावे से वायरल वीडियो क्लिप