Move to Jagran APP

Republic Day 2023: गूगल इस खास अंदाज में मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, डूडल में दिखी भारत की छवि

Republic Day आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर खास मौके की तरह आज भी गूगल ने सेलिब्रेट करने के लिए एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashPublished: Thu, 26 Jan 2023 09:27 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 09:35 AM (IST)
Republic Day 2023: गूगल इस खास अंदाज में मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, डूडल में दिखी भारत की छवि
Republic Day 2023: गूगल इस खास अंदाज में मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, डूडल में दिखी भारत की छवि

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Google Doodle On Republic Day: आज देश 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। हर खास मौके की तरह आज भी गूगल ने सेलिब्रेट करने के लिए एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

loksabha election banner

इस खास अंदाज में गणतंत्र दिवस की दी बधाई

गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के जरिए एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार नजर आ रहा हैं।

Live Republic Day 2023: डेढ़ घंटे की परेड में 8 सैन्य दस्ते, राफेल और सुखोई समेत 50 लड़ाकू विमान... दुनिया देखेगी भारत का दम

डूडल में दिखी भारत की छवि

डूडल में एक भारत की छवि देखने को मिल रही है। इस आर्ट में घुड़सवार, सीआरपीएफ की मार्चिंग, भारत का राष्ट्रीय पक्षी- मोर भी नजर आ रहा हैं। गूगल ने डूडल के जरिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया है।

74वां गणतंत्र दिवस

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया, इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है। इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। बता दें कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।

Republic Day: मिस्त्र के राष्ट्रपति का द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत, जानिए इससे पहले कौन-कौन रहे मुख्य अतिथि?

Republic Day: देश मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ बनेगा भारत के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता का गवाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.