School Unlock: कर्नाटक में स्कूल खोलने पर नहीं हो पाया फैसला, जानें कब कक्षाओं में लौट पाएंगे छात्र
School Reopen in Karnataka कर्नाटक में फिर से स्कूल खोलने पर अभी तक कोई फैसला नही लिया जा सका है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में फिर से स्कूल खोलने के लिए विधायकों सांसदों और संबंधित लोगों की राय ली जाएगी।
बेंगलुरु, एएनआइ। School Reopen in Karnataka: देश में इस वक्त अनलॉक-4 चल रहा है। धीरे-धीरे लोगों के जिंदगी पटरी पर आर रही है। इस क्रम में राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिली हुई है, लेकिन बढ़ते संक्रमण के खतरे के चलते कई राज्यों में स्कूल नहीं खोले हैं। इसमें कर्नाटक भी शामिल है। कर्नाटक में फिर से स्कूल खोलने की कोई योजना भी नहीं दिख रही है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम लोग राज्य में फिर से स्कूल खोलने के लिए विधायकों, सांसदों और संबंधित लोगों की राय ले रहे हैं। इसके अलावा हम शिक्षा विशेषज्ञों और संस्थानों की भी राय लेंगे।
बता दें कि 21 सितंबर तक देश में कई राज्यों में स्कूल खोलने की इजाजत मिल गई थी। इसमें मध्य प्रदेश, और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में फिर से स्कूल खोल दिए गया था। इस क्रम में ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां पर स्कूल को फिर से नहीं खोला था। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। यहां पर भी स्कूलों को फिर से खोलने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। फिलहाल देश में लगे कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।
गौरतलब है कि देश में अब अनलॉक-5 लागू होगा। देश में सामान्य होती स्थिति को देखते हुए अब अगले महीनों से दिशा-निर्देश के साथ सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की संभावना बताई जा रही है। बता दें कि देश में कर्नाटक ही पहला ऐसा राज्य है जहां पर कोरोना से सबसे पहली मौत हुई थी हालांकि केरल में सबसे पहले संक्रमित मामले सामने आए थे।
फिलहाल देश में नए मामलों की स्थिति में सुधार आ रहा है। तीन दिन से लगातार 80 हजार से ज्यादा प्रत्येक दिन मामले देश में दर्ज हो रहे थे,लेकिन आज 80 हजार से नीचे मामले आए हैं। वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है।