केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रात के कर्फ्यू में दी गई ढील, जानें अब क्या है कर्फ्यू का नया टाइमिंग
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। यह ढील अब रात के कर्फ्यू में समय को परिवर्तित कर किया गया है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन 5 की गाइड लाइंस लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा अनलॉक की भी शुरुआत कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। यह ढील अब रात के कर्फ्यू में समय को परिवर्तित कर किया गया है। अब कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, इसके पहले कर्फ्यू का समय शाम 7 बजे से सुबह के 7 बजे तक लागू किया गया था।
Night curfew timing revised; now movement of individuals prohibited between 9 pm and 5 am across country: MHA
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2020
वही, दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। इसके तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी, लेकिन फिलहाल इसमें पूरी पाबंदी रहेगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर पूरी तरह से छूट रहेगी। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी।
8 जून से दी जाएगी और भी ज्यादा छूट
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक पहले फेज में धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल्स 8 जून, 2020 से खोले जाएंगे लेकिन इसके साथ शर्तें भी लागू रहेंगी। जाहिर है कि लॉकडाउन-5 अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही 30 जून तक रहेगा।
लॉकडाउन 5 में सरकार ने एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध हटा लिया गया है। राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। कहीं आने जाने से पहले किसी की कोई इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी।
जानें, कब-कब सरकार ने लगाया लॉकडाउन
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है। चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था।