भारत-चीन सीमा विवाद को भेजें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मशहूर वकील राम जेठमलानी ने मोदी सरकार से भारत-चीन सीमा विवाद को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भेजने का आग्रह किया है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से लंबित है।
मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मशहूर वकील राम जेठमलानी ने मोदी सरकार से भारत-चीन सीमा विवाद को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भेजने का आग्रह किया है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से लंबित है।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील जेठमलानी ने तर्क दिया है इस कदम से मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजा जा सकेगा।
गुरुवार की रात यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेठमलानी ने कहा, ''हमें (भारत) अपनी लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय तक ले जाना होगा। यही बात मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चीन यात्रा के मौके पर भेजे पत्र में बताया है।''
उनके अनुसार यह कदम समस्या के शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की राह काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार इस कदम को उठाना मंजूर करती है तो अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में वह (जेठमलानी) भारत की ओर से पैरवी करेंगे। बकौल जेठमलानी, 'इस मुद्दे पर हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन कानूनी तरीके से समस्या का हल निकालना होगा।
पढ़ेंः राज्यसभा में भड़के जेठमलानी, बोले- काले धन पर नहीं मिल रहा समर्थन