कुत्ते के डर से हाइवे पहुंचा रेड पांडा, SSB ने किया बचाव
लुप्तप्राय रेड पांडा को जब कुत्तों ने खदेड़ा तो वह तेजपुर-तवांग हाइवे पर आ गया और उसकी जान एसएसबी ने बचायी। उसे वापस जंगल में छोड़ आए।
तेजपुर-तवांग हाइवे (एएनआई)। लुप्तप्राय जानवरों की कैटेगरी में आने वाला रेड पांडा तेजपुर-तवांग हाइवे पर पाया गया जिसे सशस्त्र सीमा बल ने मंगलवार को बरामद किया। रेड पांडा पर कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया था और पीछा कर रहे थे जिसके बाद वह हाइवे पर निकल आया और तभी अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसएसबी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पांडा की जान बचायी।
#WATCH Red Panda (endangered species) which was being chased & attacked by stray dogs rescued by SSB along Tezpur-Tawang highway pic.twitter.com/UXNlnQNBvu
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
वन अधिकारियों द्वारा इसकी प्रजाति की पुष्टि की गयी और इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया। रेड पांडा की प्रजाति सर्वाधिक पूर्वी हिमालय के क्षेत्र में होती है। पेड़ों और बांस की मात्रा घटन से रेड पांडा की जनसंख्या कम हो रही है।
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने रेड पांडा को लुप्तप्राय श्रेणी में रखा है क्योंकि इसकी जंगली आबादी 10,000 से कम है।
यह भी पढ़ें: 20 साल बाद दिखा दुर्लभ जीव, नाम मिला 'मैजिक रैबिट'