Move to Jagran APP

गुजरात में रिकॉर्ड मामलों से बिगड़ी तस्वीर, देश में बीते 24 घंटों में 3,970 मामले, 103 की गई जान

देश में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। देश में बीते 24 घंटे में 3970 नए मामले सामने आए जबकि 103 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जानें राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 02:25 AM (IST)
गुजरात में रिकॉर्ड मामलों से बिगड़ी तस्वीर, देश में बीते 24 घंटों में 3,970 मामले, 103 की गई जान
गुजरात में रिकॉर्ड मामलों से बिगड़ी तस्वीर, देश में बीते 24 घंटों में 3,970 मामले, 103 की गई जान

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात में शनिवार को रिकॉर्ड 1,057 नए मामले सामने आए। गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने देश में खराब होते हालात को और गंभीर बना दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3,970 नए मामले सामने आए जबकि 103 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्‍या 85,940 हो गई है जबकि अब तक 2,752 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 30 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को जिन 103 लोगों की मौत हुई, उसमें महाराष्ट्र में 67, गुजरात में 19, उत्तर प्रदेश नें 10, बंगाल में सात, दिल्ली में छह, मध्य प्रदेश में पांच, तमिलनाडु में तीन, पंजाब में दो और राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व आंध्र प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है।

गुजरात में 1057 नए केस

गुजरात में 1057 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के सामने आने के बाद राज्य में एक दिन में संक्रमण की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसमें भी अकेले अहमदाबाद में ही 973 मामले शामिल हैं। शहर में अब तक 8,144 संक्रमित सामने आ चुके हैं और 493 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 14 लोगों की जान चली गई। गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर 10,989 पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में भयावह हो रही स्थिति

महाराष्ट्र में संक्रमण की तस्वीर भयावह होते जा रही है। शनिवार को 1,606 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 30 हजार को पार कर गई। राज्य में अब तक कुल 30,706 लोग संक्रमित हुए हैं। मुंबई में ही संक्रमितों की संख्या 18 हजार से ज्यादा है। शनिवार को महानगर में 884 नए मामले मिले और 41 लोगों की जान चली गई। राज्य में अब तक 1,135 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

दिल्ली में 10 हजार के करीब आंकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तस्वीर भी बदरंग होते जा रही है। कोरोना के कहर पर रोक नहीं लग रही। और 438 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 9,333 पर पहुंच गया है। दिल्ली में अब तक 129 लोगों की जान भी जा चुकी है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है। तमाम सख्ती भी की जा रही है, लेकिन मामले थम नहीं रहे।

तमिलनाडु में 477 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले कई दिनों के बाद पहली बार पांच सौ से कम मामले सामने आए हैं। 477 नए केस के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,585 हो गई है। कर्नाटक में 36 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 1,092 पर पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश में 48 और केरल में 11 नए केस सामने आए हैं और दोनों ही राज्यों में संक्रमितों की संख्या क्रमश:2,355 और 587 हो गई है।

राजस्थान में पांच हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में 213 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या पांच हजार के करीब पहुंच गई है। अब तक राज्य में 4,960 संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 4,258, उत्तराखंड में 93, मध्य प्रदेश में 4,874 बंगाल में 2,576 और बिहार में अब तक 1,178 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पंजाब में 2,015, झारखंड में 218, ओडिशा में 747 और हरियाणा में भी 887 मामले अब तक मिल चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 30,706

गुजरात - 10,989

तमिलनाडु - 10,585

दिल्ली - 9,333

राजस्थान - 4,960

मध्य प्रदेश - 4,874

उत्तर प्रदेश - 4,258

बंगाल - 2,576

आंध्र प्रदेश - 2,355

पंजाब - 2,015

तेलंगाना - 1,509

बिहार - 1,178

जम्मू-कश्मीर - 1,122

कर्नाटक - 1,092

हरियाणा - 887

ओडिशा - 747

केरल - 587

झारखंड - 218

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

उत्तराखंड - 88

असम - 91

हिमाचल प्रदेश - 76

छत्तीसगढ़ - 67

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

गोवा - 15

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.