COVID-19: क्या आप जानते हैं मुंह पर मास्क लगाने का सही तरीका, यदि नहीं तो यहां से सीखें
कोरोना की वजह से दुनिया के करीब डेढ़ अरब छात्र स्कूल से दूर हैं। वहीं इस महामारी में लोग मास्क तो लगा रहे हैं लेकिन उन्हें इसका सही तरीका नहीं आता है। आएये जानते हैं इसका तरीका।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। कोरोना के कारण हर कहीं लोग मास्क लगाए घूम रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए यह सबसे आम उपाय हैं। हालांकि जब आप दिन भर अपने मुंह और नाक को मास्क से ढके रहते हैं तो यह आपके कानों के लिए पीड़ादायक स्थिति हो सकती है, लेकिन एक महिला ने ऐसा तरीका बताया है जिससे आपके कान सुरक्षित रहेंगे।
कैसे बचें
सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि अपने हैडबैंड पर एक बटन लगाकर आप कानों को प्रभावित होने से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने हैडबैंड पर एक बटन इस तरह से लगाएं कि वह कानों के बिल्कुल ऊपर रहे और उसमें मास्क की डोरी को उसमें अटका दें। लोगों को यह सरल तरीका बेहद पसंद आ रहा है। उन्हें हजारों की संख्या में लाइक मिले हैं और लोग उनकी जमकर के तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने महिला को कानों को बचाने के लिए धन्यवाद दिया है। स्कूल-कॉलेज से दूर 1.4 अरब छात्र कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन सहित कई तरह की व्यवस्थाएं की हैं। इसके कारण दुनिया की बड़ी आबादी घरों में कैद है।
डेढ़ अरब छात्र घर में बंद
यूनेस्को की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण दुनिया के बहुत से देशों में लोगों को संक्रमित करने और जान लेने वाली कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया के एक अरब 40 लाख छात्रों को स्कूल और कॉलेज से बाहर रखा गया है। 138 देशों ने बंद किए स्कूल: दुनिया के बहुत से देशों में बच्चों की पढ़ाई बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है। दुनिया की कई सरकारों ने बच्चों को महामारी के प्रसार के कम होने तक घरों में रहने के आदेश दिए हैं। 23 मार्च 2020 तक 138 देशों ने राष्ट्रीय स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें-:
कोरोना वायरस से बचाव को जानें आपके घर में कैसा हो खान-पान
कोरोना वायरस पर भारी पड़ा है लॉकडाउन, कई जगहों पर दिखाई दे रहा है असर
COVID-19: क्या आप जानते हैं मुंह पर मास्क लगाने का सही तरीका, यदि नहीं तो यहां से सीखें
जानें दुनिया में कब-कब आया ऐसा संकट जिसने बदल दी दुनिया और उसकी सोच